34 साल बाद यूएई जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा करेंगे। इस संभावित दौरे को देखते हुए यहां रहने वाले भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी के जोरदार स्वागत की तैयारी की है।
वह 34 वर्षों में यूएई का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इस दौरान वह यूएई नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। कारोबार और सुरक्षा के अलावा वहां रहने वाले भारतीय समुदाय का मुद्दा अहम है।
भारतीय समुदाय कल्याण समिति (आईसीडब्लूसी) ने अपने बयान में कहा कि मोदी के लिए दुबई क्रिकेट स्टेडियम में एक पब्लिक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस बाबत आयोजन समिति का भी गठन कर दिया गया है।
रिश्तों में आएगी मजबूती
मोदी से पहले पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने वर्ष 1981 में यूएई का दौरा किया था। सूत्रों के मुताबिक, मोदी के दौरे से दोनों देशों के कारोबारी और सांस्कृतिक रिश्तों में मजबूती आएगी।
मालूम हो कि भारतीय निर्यात के लिहाज से यूएई दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। वर्ष 2013-14 के दौरान भारत ने यूएई को करीब 30 अरब डॉलर का निर्यात किया था। यूएई में भारतीयों की तादात सबसे ज्यादा है। यहां भारतीयों की आबादी यूएई की आबादी का 30 फीसदी है।