फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one more show of ghulam ali cancelled

शिवसेना की धमकी के बाद गुलाम अली का एक और कार्यक्रम रद्द

Thu, 08 Oct 2015 03:33 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
one more show of ghulam ali cancelled

पाकिस्तानी गायक गुलाम अली का एक और कार्यक्रम रद्द हो गया है। ये कार्यक्रम 10 अक्टूबर को पुणे में होने वाला था। आपको बता दें कि इससे पहले शिवसेना की धमकी के बाद गुलाम अली का मुंबई में होने वाला कार्यक्रम भी रद्द हो चुका है।

विज्ञापन


पार्टी ने कार्यक्रम होने पर आयोजकों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री का आश्वासन भी काम नहीं आया।

आदित्य ठाकरे ने कहा है कि गुलाम अली हम सभी को बहुत पसंद हैं, लेकिन हम अपने सैनिकों के प्रति थोड़ी संवेदनशीलता चाहते हैं। पाकिस्तान की तरफ से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है और मुठभेड़ हो रही हैं, ऐसे में हम खुशियां नहीं मना सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तसलीमा नसरीन भी भड़कीं

one more show of ghulam ali cancelled

गुलाम अली का प्रोग्राम रद्द होने से लेखिका तसलीमा नसरीन भी भड़क गई हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा- ओह माय गॉड! शिवसेना की धमकी के बाद मुंबई में होने वाला गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है? क्या भारत हिंदु सऊदी अरब बन रहा है?




तसलीमा ने लिखा- गुलाम अली कोई जेहादी नहीं हैं, वह एक गायक हैं। कृपया जेहादी और गायक में फर्क को पहचानें।


महापौर के बंगले पर हुई मीटिंग

one more show of ghulam ali cancelled

बुधवार को शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कार्यक्रम के आयोजकों के बीच मुंबई के महापौर के बंगले पर बैठक हुई। इसके बाद ही कार्यक्रम नहीं करने की जानकारी दी गई।

इससे पहले पार्टी ने आयोजन का विरोध करते हुए कहा कि जो मुल्क हमारे सैनिकों को मारता है, उसके कलाकारों को हम अपने देश में कार्यक्रम नहीं करने देंगे।

पार्टी की फिल्म इकाई ‘चित्रपट सेना’ के महासचिव अक्षय बद्रापुरकर ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि यदि गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द नहीं होता है, तो हमें मजबूरन उसका विरोध करना पड़ेगा।

अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

one more show of ghulam ali cancelled

वहीं, शिवसेना के विभाग प्रमुख मंगेश सातमकर ने आयोजकों को चेतावनी दी कि वह इस कार्यक्रम को रद्द कर दें अन्यथा अंजाम अच्छा नहीं होगा।

हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक मराठी चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि कला और राजनीति को नहीं मिलाना चाहिए। भारतीय कलाकार भी पाक जाकर प्रस्तुति देते हैं। गुलाम अली को सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

सूबे के गृह राज्यमंत्री डॉ. रणजीत सिंह पाटिल ने भी कहा था कि यदि आयोजक शिकायत करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन आश्वासनों के बावजूद आयोजकों को पीछे हटना पड़ा।

यह पहला मौका नहीं है, जब शिवसेना ने गुलाम अली का विरोध किया हो। इससे पहले पार्टी ने इस साल जनवरी में भी अहमदाबाद में गजल गायक के कार्यक्रम का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed