फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one more scam of pankaja munde

206 करोड़ के बाद एक और घोटाले में घिरी पंकजा

Wed, 01 Jul 2015 02:26 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
one more scam of pankaja munde

पहले ही 206 करोड़ रुपए के घोटाले में घिरी महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे अब एक और नए मामले में फंसती नजर आ रही हैं। पंकजा पर आरोप लगा है कि उन्होंने जल संरक्षण परियोजनाओं के लिए दो ठेके दिए थे, जिनमें सरकारी नियमों की अनदेखी की गई है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गांवों को सूखे से राहत देने के लिए महाराष्ट्र सरकार जलयुक्त शिविर योजना लेकर आ रही है। पंकजा मुंडे पर इस योजना में अपने करीबी ठेकेदार के लिए ठेके पास कराने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत कुल 1.4 करोड़ के ठेके दिए गए, लेकिन जिस कंपनी को यह ठेका दिए गए, वह सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी है इस कंपनी को बोली लगाने की प्रकिया से बाहर कर दिया गया था। इसके बाजजूद इस कंपनी को ठेका मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकजा बोली, साजिशों का करूंगी पर्दाफाश

one more scam of pankaja munde

वहीं, करीब एक हफ्ते बाद लंदन से लौटी पंकजा मुंडे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कि एक साजिश के तहत उनके ऊपर ये आरोप लगाए हैं।

पंकजा के स्वागत के लिए छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वो बहुत जल्द इस साजिश का पर्दाफाश करेंगी।

इससे पहले पंकजा पर अपने विभाग में 206 करोड़ की वित्तीय अनियमित्ता का आरोप लगा था, हालांकि उन्होंने इस आरोप को भी सिरे से खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed