फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one more girl call from madarsa to police

मदरसे से एक और युवती का आया कॉल, 'छुड़ा लीजिए'

Thu, 07 Aug 2014 01:14 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
one more girl call from madarsa to police

खरखौदा की युवती के बयान के बाद चर्चा में आया मुजफ्फरनगर में फुलत का मदरसा जांच के घेरे में आ गया है। बुधवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को एक लड़की ने फोन कर इतला दी कि उसे फुलत के मदरसे में बंधक बनाकर रखा गया है, उसे जल्दी छुड़ा लीजिए। फोन पर हरकत में आई पुलिस तुरंत गांव पहुंची और मदरसे की छानबीन की। मदरसे के हाफिज के मोबाइल से उक्त लड़की के नंबर पर एसएमएस का रिकार्ड मिला है। हाफिज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


खरखौदा की युवती ने खुद को मुजफ्फरनगर के एक मदरसे में बंधक होने की जानकारी पुलिस को दी थी।

इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने शहर के एक मदरसे में छापा मारा था, जहां कुछ नहीं मिला था। पुलिस अभी गुत्थी को सुलझा नहीं पाई कि बुधवार शाम आयशा नाम की एक लड़की ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर सनसनी फैला दी।

विज्ञापन

युवती ने किया पुलिस को कॉल

one more girl call from madarsa to police

युवती ने बताया कि उसे फुलत के मदरसे में बंधक बनाकर रखा गया है। उसे जल्द से जल्द छुड़ाया जाए। इतना कहने के बाद युवती का फोन स्विच ऑफ हो गया। कंट्रोल रूम से सूचना को तत्काल रतनपुरी पुलिस को फ्लैश किया गया।

इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने फुलत के मदरसे पर छापा मारा। उन्होंने वहां मौजूद हाफिज अब्दुल्ला से पूछताछ की। उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसके मोबाइल में वह नंबर मिला, जिससे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी। युवती के नंबर पर लगभग सौ एसएमएस आने-जाने का रिकार्ड हैं।

हालांकि हाफिज का कहना है कि युवती उसके पास नहीं है। वह ककरौली की रहने वाली है। कुछ दिन पहले मिस्ड कॉल के जरिए उसकी जान-पहचान हुई थी। तब से वह उसे एसएमएस करता है और वह भी जवाब देती है। पुलिस कंट्रोल रूम को लड़की ने फोन क्यों किया, उसे नहीं मालूम।

विज्ञापन

फुलत में मिली आखिरी लोकेशन

one more girl call from madarsa to police

रतनपुरी पुलिस ने ककरौली पुलिस से फोन पर किसी लड़की की गुमशुदगी होने की डिटेल मांगी, लेकिन पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। देर रात सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा भी रतनपुरी थाने पहुंचे और हाफिज से पूछताछ की। देर रात फुलत के ग्रामीण भी थाने पर डटे हुए थे।

कंट्रोल रूम को फोन करने वाली युवती के मोबाइल की लोकेशन आखिरी बार फुलत गांव में ही मिली है। फोन करने के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। एसएसपी हरिनारायण सिंह ने भी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार से फोन पर बात की और पूरे मामले की जानकारी ली।

एसएसपी ने कंट्रोल रूम को फोन करने वाले मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने के निर्देश इंस्पेक्टर को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed