फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one more family member of mulayam singh yadav going to start politics

मुलायम का एक और भतीजा राजनीति में, कौन हैं ये?

Sun, 27 Sep 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला,इटावा Updated Sun, 27 Sep 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
one more family member of mulayam singh yadav going to start politics

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के कुनबे का एक और सदस्य सियासी सफर की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के जरिए सपा मुखिया के भतीजे अंशुल यादव सियासत में इंट्री करेंगे।

विज्ञापन


वह जिला पंचायत सदस्य के सैफई द्वितीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनका लक्ष्य जिला पंचायत अध्यक्ष पद हासिल करना है। अभी तक इस पद पर उनकी मां काबिज रही हैं।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की दूसरी पीढ़ी में सीएम अखिलेश यादव के बाद सांसद धर्मेंद्र यादव, पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर सक्रिय राजनीति में हैं।

विज्ञापन

ये परिवार का मामला है!

one more family member of mulayam singh yadav going to start politics

इस बार के पंचायत चुनाव में मुलायम के भाई राजपाल सिंह यादव के बेटे अंशुल यादव के सैफई द्वितीय से चुनाव मैदान में उतरने के संकेत मिले हैं। अंशुल का यह पहला चुनाव होगा। अंशुल की लांचिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है।

बस सिर्फ घोषणा होना बाकी है। अगले दो तीन दिन में इसकी अधिकृत घोषणा हो सकती है। हालांकि अभी तक सैफई द्वितीय सीट से सपा ने वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव को प्रत्याशी घोषित कर रखा है।

सैफई और बसरेहर का चुनाव दूसरे चरण में होना है। ऐसी स्थिति में नामांकन से पहले सपा हाईकमान सैफई द्वितीय सीट से प्रेमलता यादव के स्थान पर अंशुल यादव को प्रत्याशी घोषित करने का कार्यक्रम तय कर लिया है।

सपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने इस बारे में बताया कि अगले एक दो दिन में पार्टी के हाईकमान के निर्णय की जानकारी दी जाएगी। अंशुल के बारे में स्पष्ट पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राजनीति में संभावनाओं को कभी नकारा नहीं जा सकता। यह ‘नेताजी’ के परिवार का मामला है। अंशुल पिछले काफी समय से जनता के बीच काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed