फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   One more charge against Radhe Maa

राधे मां के खिलाफ मौत के लिए उकसाने का आरोप

Mon, 10 Aug 2015 03:59 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
One more charge against Radhe Maa

राधे मां भले ही खुद को बेकसूर बता रही हों लेकिन उनके खिलाफ आरोपों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने के आरोपों के बाद अब उनपर मौत के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


उन पर ये आरोप गुजरात के कच्छ में छह लोगों को मौत के लिए उकसाने पर लगाए गए हैं। आरोपों के अनुसार अच्छा होने के लिए राधे मां पर परिवार की पूरी संपत्ति हड़प ली और उनकी हालत इतनी खराब हो गयी है कि वह मौत के लिए विवश हैं। वहीं एक वकील ने भी मध्यप्रदेश में उनके खिलाफ अश्लीलता फैलान पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


इससे पूर्व कई दिनों से गायब राधे मां मुंबई लौट आयीं और खुद पर लगे आरोप को झूठा और निराधार बताया। राधे मां ने कहा कि जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश रची है और जो मुझे रावण की तरह देख रहा है, उसका विनाश तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधे मां ने अपने खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की बात से अनभिज्ञता जताई। जबकि मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें समन जारी कर चुकी है।

गौरतलब है कि निक्की गुप्ता ने अपने सास-ससुर और पति के खिलाफ कांदीवली थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, जिसमें राधे मां का नाम भी शामिल है।

राधे मां की वेबसाइट हैक

One more charge against Radhe Maa

राधे मां की आधिकारिक वेबसाइट को किसी ने हैक कर लिया है। मातामणि श्री राधे गुरु मां चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकारी ट्रस्टी संजीव गुप्ता के मुताबिक शनिवार को वेबसाइट हैक की गई है।

हैकर उनकी वेबसाइट पर अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए मैसेज भेज रहा है। उसने लिखा है कि ‘प्लीज भगवान को मानकर किसी ढोंग करने वाले को मत पूजो। आप लोगों की भावनाओं का कोई फायदा उठा रहा है। आप लोग मेहनत कीजिए। राधे मां को पूजने से कुछ नहीं होगा।’

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed