{"_id":"0191edcb16f8b4bcbb3da1b4b5e14bbc","slug":"one-more-case-against-tarun-tejpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजपाल की बढ़ी मुश्किलें एक और केस दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेजपाल की बढ़ी मुश्किलें एक और केस दर्ज
एजेंसी/पणजी
Updated Fri, 28 Feb 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
जेल में मोबाइल फोन रखने के आरोप में तहलका के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले तरुण तेजपाल के बिस्तर के नीचे से मोबाइल फोन बरामद हुआ था।
विज्ञापन
गोवा (दक्षिण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय सिंह के मुताबिक मोबाइल रखने के आरोप में तेजपाल के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। तेजपाल के अलावा छह अन्य लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
ये लोग पणजी से 40 किलोमीटर दूर स्थित साडा उप जेल में बंद हैं। इनके पास से भी मोबाइल फोन बरामद हुए थे। पुलिस ने बताया कि तेजपाल के खिलाफ धारा 120, 120 (बी) (आपराधिक षड्यंत्र), 130 (दूसरे अपराधियों की मदद करने के लिए) 188 (जेल नियमों का उल्लंघन करने के लिए) और जेल कानून की धारा 46 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
इससे तेजपाल को जेल में मिली सुविधाओं में कटौती हो सकती है। गौरतलब है कि 50 वर्षीय तेजपाल अपने एक जूनियर सहक र्मी से यौन दुर्व्यवहार के आरोप में गोवा की साडा उप जेल में बंद हैं।