फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   One more case against RK Pachauri

यौन उत्पीड़नः पचौरी के खिलाफ एक और शिकायत

Thu, 11 Feb 2016 05:04 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 05:04 AM IST
विज्ञापन
One more case against RK Pachauri

महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न का मुकदमा झेल रहे टेरी के कार्यकारी उपाध्यक्ष आरके पचौरी की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। टेरी की अब एक और पूर्व महिला कर्मचारी ने पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला ने दस साल पहले पचौरी के हाथों हुए यौन उत्पीड़न का ब्योरा दिया है। साथ ही उसने पचौरी को कार्यकारी उपाध्यक्ष का ऊंचा पद देने के लिए टेरी की भी आलोचना की है। महिला की वकील वृंदा ग्रोवर ने अपने मुवक्किल के साथ यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले का ब्योरा देते हुए कहा है कि इस संबंध में उन्होंने पिछले साल फरवरी में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। अब बाध्य होकर उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपनी बात कहनी पड़ी।
विज्ञापन


टेरी में पचौरी को कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाने के मामले में महिला ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में भारतीय का दयनीय रिकार्ड और रसातल में चला गया है। एक आदतन यौन उत्पीड़क को सजा देने के बजाय और ऊंचा पद देकर पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा है कि टेरी में काम की शुरुआत करते ही पचौरी ने उन्हें अश्लील नाम से बुलाना शुरू कर दिया था। ग्रोवर ने कहा कि उनकी मुवक्किल पहले से चल रहे एक महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में गवाह के तौर पर पेश होना चाहती हैं और महिला कर्मचारियों के प्रति पचौरी के ‘आचरण और चरित्र’ की बानगी पेश करना चाहती हैं।

दफ्तर बुला कर यौन उत्पीड़न करते थे पचौरी

One more case against RK Pachauri

एक न्यूज चैनल को फोन पर दिए इंटरव्यू में महिला ने कहा कि पचौरी वर्क असाइनमेंट के बहाने बार-बार उसे अपने दफ्तर में बुलाते थे। लेकिन पचौरी जिस काम का जिक्र करते वह वहां नहीं होता था।

पचौरी के इस बार-बार बुलावे से वह बेहद असहज महसूस करती थीं। इससे वह इन मुलाकातों से बचने की कोशिश करती थीं और अपने बदले सहयोगियों को भेज देती थीं।

पचौरी के वकील आशीष दीक्षित ने कहा कि उन्होंने इस शिकायत की प्रति नहीं देखी है इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। गौरतलब है कि पचौरी पहले ही टेरी की एक महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न का मुकदमा झेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed