मोदी के प्रोजेक्ट ‘गिफ्ट’ से मिलेंगी 10 लाख नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय प्रोजेक्ट गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) से वर्ष 2022 तक 10 लाख से अधिक नौकरियां उत्पन्न हो सकती हैं।
गुजरात सरकार द्वारा विकसित की जा रही गिफ्ट सिटी भारत के बड़े वित्तीय सेवा क्षमता को पूरा करने की आकांक्षा है, जिसके लिए विदेशी कंपनी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं मुहैया कराएगी। गिफ्ट के एमडी और ग्रुप सीईओ रमाकांत झा ने बताया कि यह नरेंद्र मोदी की प्रिय योजना है।
जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वह खुद इस पर नजर रखे हुए थे। हम जो कुछ भी कर रहे हैं, वह बस उनके दिमाग की उपज है।
प्रोजेक्ट की लागत 65000 करोड़
नई मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी इस प्रोजेक्ट का एक हिस्सा हैं। इस प्रोजेक्ट से 10 लाख नौकरियां उत्पन्न की जा सकती हैं। इस प्रोजेक्ट की लागत 65000 करोड़ रुपये है जिसे 2022 तक तीन चरणों में पूरा किया जाना है।
गिफ्ट सिटी में विकास के दो घटक हैं, एक घरेलू वित्तीय सेंटर और दूसरा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा सेंटर। यह प्रोजेक्ट 886 एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है, इसमें से 673 एकड़ गिफ्ट के कब्जे में है।
250 एकड़ पर बहु सेवाओं के लिए विशेष आर्थिक जोन (सेज) और 423 एकड़ पर घरेलू वित्तीय सेंटर और एसोसिएटेड सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर है।