फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one killed by police firing in west bengal

प. बंगाल में हिंसक झड़प, पुलिस फायरिंग में 1 की मौत

Wed, 14 Nov 2012 08:24 PM IST
कृषनगर (पश्चिम बंगाल)/एजेंसी
कृषनगर (पश्चिम बंगाल)/एजेंसी Updated Wed, 14 Nov 2012 08:24 PM IST
विज्ञापन
one killed by police firing in west bengal

नाडिया जिले के तेहट्टा में बुधवार को पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों में आठ पुलिसवाले भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उक्त व्यक्ति पुलिस फायरिंग में ही मारा गया है। क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत कार पुरकायस्थ ने कहा कि दो समुदायों के बीच भूमि विवाद में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मामला जल्द ही सुलझने वाला था, लेकिन लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों और एसडीपीओ पर हमला कर दिया। उन्होंने साथ ही एसडीपीओ के घरों पर भी धावा बोल दिया।
विज्ञापन


सुरजीत के अनुसार पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले लाठीचार्ज किया, उसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद जब रबड़ की बुलेट से भी काम नहीं चला तो पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की। यह पूछने पर कि क्या मृतक अशोक सेन की मौत पुलिस फायरिंग से हुई, उन्होंने कहा कि मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पुलिस को अनुशासन में रहने के निर्देश देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed