फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one fourth women got place in modi cabinet

कैबिनेट में महिलाओं को मिली अहम जगह

Tue, 27 May 2014 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 May 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
one fourth women got place in modi cabinet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में महिलाओं को खास तवज्जो दी है। मोदी के साथ शपथ लेने वाले 23 कैबिनेट मंत्रियों में छह महिलाएं हैं।

विज्ञापन


साथ ही स्वतंत्र प्रभार के दस मंत्रियों में भी एक महिला मंत्री को शामिल किया गया है। इस तरह मोदी के 44 सदस्यीय मंत्रिमंडल में सात महिलाएं हैं।

मंत्रिमंडल में मुसलिम समुदाय से नजमा हेपतुल्ला को जगह दी गई है तो ईसाई सुमदाय से अरुणाचल प्रदेश के किरेन रिजूजू को राज्यमंत्री बनाया गया है। मोदी मंत्रिमंडल में 11 राज्यमंत्री और 10 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

विज्ञापन

कैबिनेट में एक चौथाई महिलाएं

one fourth women got place in modi cabinet

कैबिनेट में सुषमा स्वराज, उमा भारती, नजमा हेपतुल्ला, मेनका गांधी जैसे भाजपा के पुराने दिग्गजों के साथ स्मृति ईरानी और एनडीए की सहयोगी शिरोमणी अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल को जगह दी गई है।

इनके साथ भाजपा प्रवक्ता रहीं निर्मला सीतारमण को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली पिछली एनडीए सरकार में सूचना प्रसारण और स्वास्थ्य मंत्री रहीं सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय दिए जाने की चर्चा है।

उमा भारती को भी मिली खास जिम्मदारी

one fourth women got place in modi cabinet

कैबिनेट में सबसे वरिष्ठ 74 वर्षीय नजमा हेपतुल्ला राज्यसभा सांसद हैं। फायर ब्रांड उमा भारती को गंगा और नदियों की सफाई के विशेष अभियान का अगुवा बनाया जा सकता है।

उधर, राहुल गांधी को अमेठी में कड़ी चुनौती देने वाली स्मृति ईरानी को पहली बार में ही कैबिनेट मंत्री बना कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय सौंपे जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed