फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   One Family delaying progress of the country: Modi

एक परिवार चलने नहीं दे रहा संसद: मोदी

Fri, 05 Feb 2016 10:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
One Family delaying progress of the country: Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान के लिए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया। वह असम के मोरान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये लोग लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का बदला लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वे गरीबों को फायदा पहुंचाने वाले बिलों को पारित होने से रोक रहे हैं। इस साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चाय बागान मजदूरों को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि एक परिवार नकारात्मक राजनीति में जुटा है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के अलावा विपक्षी दलों में ऐसे कई नेता हैं जो उनका (मोदी का) विरोध करते हैं लेकिन चाहते हैं कि संसद चले, लेकिन एक परिवार अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और वह राज्यसभा में कामकाज नहीं होने दे रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग 2014 के चुनाव में 400 से 40 सीटों पर सिमट गए उन्होंने तय किया है वे मोदी को काम नहीं करने देंगे। उन्होंने बाधाएं और दिक्कतें पैदा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनसभा में कांग्रेस की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने तय किया है कि वे जनता, गरीब मजदूरों से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का बदला लेंगे। पिछले दो सत्रों से संसद का कामकाज सुचारु नहीं चल रहा है, जिस कारण मोदी सरकार जीएसटी सहित कई अहम सुधारों की गाड़ी नहीं बढ़ा पाई है।

मोदी ने कहा कि नकारात्मक और बाधा पैदा करने वाली राजनीति से देश का भला नहीं होने वाला। केवल एक परिवार की सोच ऐसी है। अन्य दलों के नेताओं की सोच ऐसी नहीं है। जनसभा में मोदी ने असमी स्वाभिमान का मुद्दा उठाते हुए अगले चुनाव में लोगों से भाजपा को मौका देने की अपील की।

पूर्वोत्तर के लिए हो नया विकास मॉडल : पीएम

One Family delaying progress of the country: Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए एक नए विकास मॉडल की जरूरत पर जोर देते हुए कहा है कि ऐसा करने से केंद्र सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत क्षेत्र और पड़ोसी देशों म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया की समग्र क्षमता का दोहन किया जा सकेगा।

असम दौरे पर आए पीएम ने कहा कि पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। ब्रह्मपुत्र क्रेकर पॉलीमर लिमिटेड (बीसीपीएल) और नुमालीगढ़ रिफायनरी लिमिटेड की वैक्स प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करने के मौके पर पीएम ने कहा कि देश के सभी क्षेत्रों के विकास में संतुलन होना चाहिए।

ऐसा नहीं हो सकता कि देश का पश्चिमी हिस्सा विकास करे और पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र पीछे रह जाएं। ऐसी स्थिति में राष्ट्र का विकास फिर भी अधूरा रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed