फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one couple came from sweden to india for facebook friendship

स्वीडन से आया दोस्त, फेसबुक को सलाम करो!

Tue, 15 Sep 2015 11:03 AM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
one couple came from sweden to india for facebook friendship

यूरोपीय देश स्वीडन का एक युगल अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने मेरठ के खेकड़ा पहुंचा। पूरा दिन दोस्त के परिवार के साथ बिताया। उसकी मां के हाथों का बना खाना खाया, चाय समोसे का स्वाद चखा और नगर निवासी परिवार को स्वीडन आने का न्यौता दिया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला अहिरान का रहने वाला सचिन शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाटा ऑपरेटर है। अपने विभागीय कार्य के अलावा सचिन को फेसबुक पर दोस्त बनाने का शौक है।
विज्ञापन


इतना ही नही उसकी शादी भी मध्यप्रदेश की जिस लड़की रीत के साथ हुई है, वो भी सचिन की फेसबुक फ्रेंड रही है। वर्तमान में सचिन और रीत की फ्रेंड लिस्ट में दुनिया के कई देशों के फ्रेंड शामिल होते चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक सचिन और रीत से मिलने उनके घर आ गए

one couple came from sweden to india for facebook friendship

इनमें से स्वीडन के युगल रेसमस बरगोट और उनकी पत्नी इसाबेल्ली हसैल भी शामिल है। सोमवार को ये दोनों स्वीडिश दोस्त अचानक सचिन और रीत से मिलने उनके घर आ गए। सचिन के पिता रविदत्त शर्मा और माता कैलाशो देवी ने उनका स्वागत किया।

चाय के साथ समोसे का स्वाद चखकर बेहद खुश नजर आए। मां कैलाशो ने उनको अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाया। मट्ठे के साथ गुड़ का स्वाद चखा।

दिन भर परिवार के साथ हंसी ठिठौली करने के बाद दोनों दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। स्वीडन से आये मेहमानों से मिलने के लिये दिन भर सचिन के घर लोगों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed