फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one clever leader of bjp is candidate of pm

मोदी नहीं, भाजपा का एक ‘चालाक नेता’ है पीएम का असली दावेदार: मुलायम

Wed, 16 Apr 2014 11:13 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
one clever leader of bjp is candidate of pm

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कान्हा की नगरी मथुरा में भाजपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। सपा सुप्रीमो ने कहा कि एक नरेंद्र मोदी नहीं भाजपा में ही एक चालाक नेता प्रधानमंत्री पद के असली दावेदार हैं। लेकिन दोनों को बहुमत नहीं मिलने वाला है, सरकार तीसरे मोर्चे की बनेगी।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों, युवाओं और मुसलमानों को लुभाया। दस्तकारों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और आजम खां पर प्रतिबंध को गलत निर्णय बताया।

जयगुरुदेव आश्रम के निकट सलेमपुर रोड पर लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर चंदन सिंह के समर्थन में सभा स्थल पर करीब साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंचे सपा मुखिया ने मंच पर पहुंचते ही माइक संभाल लिया।

विज्ञापन

'मनमोहन ने पाल रखे हैं चापलूस'

one clever leader of bjp is candidate of pm

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चापलूस पाल रखे हैं। योजना आयोग देश के गरीबों का मजाक उड़ा रहा है। मुलायम सिंह ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या गांव के गरीब का परिवार 28 रुपये और शहर के लोग 33 रुपये में भोजन कर सकते हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नौजवानों को लैपटॉप, कन्याओं की पढ़ाई के लिए विद्याधन दिया तो किसानों को दैवीय आपदा पर मुआवजे का वायदा किया। उन्होंने कहा कि हाथ के दस्तकारों की स्थिति ठीक नहीं है। इनमें 80 फीसदी मुसलमान है, चुनाव बाद मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ बैठकर इनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने आजम खां पर प्रतिबंध लगाकर गलत निर्णय लिया है। महिलाओं के मामले में हमें भी नोटिस थमा दिया।

'मथुरा से नजदीक का नाता'

one clever leader of bjp is candidate of pm

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने 30 मिनट के भाषण में हर वर्ग की नब्ज पर हाथ रखा। मथुरा से नजदीक का नाता होने की बात कही तो इन चुनावों में आगरा और मथुरा की सीट को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लोगों को बताया कि जब वो कुश्ती में प्रदेश के चैंपियन बने तो उत्साही लोगों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर मथुरा की गलियों में घुमाया था।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में युवाओं ने प्रदेश भर में साइकिल चलाकर लोगों को संदेश दिया और ऐतिहासिक बहुमत के साथ उनकी सरकार बनी। साइकिल चलाने वाले युवाओं में मथुरा के भी कई समाजवादी कार्यकर्ता थे। इन कार्यकर्ताओं को एक बार फिर कड़ा परिश्रम करना है।

उन्होंने समर्थकों को झकझोरा, कहा उन्हें दिल्ली जाना है, मथुरा के लोगों आप यहां सपा प्रत्याशी को जिता देना। केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और जिस दल के पास अधिक सीटें होंगी उसी का नेता प्रधानमंत्री होगा।

विज्ञापन

'मनमाने फैसले बंद करे आयोग'

one clever leader of bjp is candidate of pm

आगरा में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर कैबिनेट मंत्री आजम खां का खुलकर बचाव किया। उन्होंने चुनाव आयोग पर तल्ख तेवर अपनाए। कहा कि आयोग मनमाने तरीके से नोटिस जारी करना और फैसले करना बंद करे।

आगरा के तारघर मैदान में सपा प्रत्याशी महराज सिंह धनगर के समर्थन में बुधवार को आयोजित सभा में मुलायम ने सवाल किया कि आजम खां ने क्या गलत कहा था? क्या अब्दुल हमीद ने देश की रक्षा नहीं की थी? बलात्कारियों के संबंध में मुलायम सिंह के बयान पर देश में उठे सियासी बवंडर पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी महिलाओं का अपमान नहीं किया। उनका आशय सिर्फ इतना था कि गलत रिपोर्ट लिखाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ी है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब उन्होंने दे दिया है, लेकिन आयोग की ओर से उत्तर नहीं मिला है। चुनाव आयोग के अधिकारी दिल्ली में बैठकर निर्णय कर रहे हैं। उन्हें जमीन पर आकर देखना चाहिए।

मोदी-राहुल टॉफी के लिए लड़ रहे: अखिलेश

one clever leader of bjp is candidate of pm

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी में अपने पिता-नेताजी मुलायम सिंह यादव और एटा लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव के समर्थन में पटियाली में जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों ही जगह उनके निशाने पर मुख्य रूप से नरेंद्र मोदी और गुजरात विकास मॉडल रहे, साथ ही राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी और राहुल दोनों टॉफी के लिए लड़ रहे हैं वह देश क्या संभालेंगे।

बुधवार को मैनपुरी में कुर्रा और करहल चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रचार में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करने कारण टीवी चैनलों और अखबारों में मोदी और भाजपा आगे नजर आ रही है।

मूर्तियां लगवाने को लेकर उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी प्रहार किया। यूपी सरकार कि उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी प्रदेशों की भाजपा सरकारें सपा सरकार की नकल तो कर रहीं है लेकिन बराबरी नहीं कर पा रही हैं। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को मैनपुरी सीट से ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed