फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one billion rupees for those who arrest modi

पाक नेता ने मोदी की गिरफ्तारी पर रखा 1 अरब रुपए का इनाम

Tue, 02 Jun 2015 12:57 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
one billion rupees for those who arrest modi

जमात ए इस्लामी के प्रमुख सिराज उल हक ने मोदी के सिर पर एक अरब रुपए का इनाम रखा है। उन्होंने कहा है कि जो भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिरफ्तार करके उनके पास लाएगा, वो उसे 1 अरब रुपए इनाम में देंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के रावलकोट में एक पब्लिक रैली को संबोधित करते समय सिराज ने नरेंद्र मोदी को कश्मीर और गुजरात में मारे गए हजारों नागरिकों की हत्या का दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मोदी को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


सिराज ने पाकिस्तानी नेताओं पर तीखा वार करते हुए कहा है कि वे सभी अंधे हो गए हैं। सिराज ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान और भारत की दोस्ती की बात करते हैं, उन्हें मुंबई चले जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- नहीं गिरफ्तार कर सकेंगे सलाउद्दीन को

one billion rupees for those who arrest modi

सिराज ने कहा, "मैं मोदी से कहना चाहता हूं कि तुम और तुम्हारे एजेंट सलाउद्दीन को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। जो भी उसे गिरफ्तार करके दिखा देगा, हम उसे 50 करोड़ रुपए देंगे। इतना ही नहीं, जो मोदी को गिरफ्तार करके दिखाएगा, हम उसे 1 अरब रुपए देंगे।"

सिराज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सिर्फ एक ही शर्त पर कायम हो सकता है और वो है कश्मीर की आजादी। वे बोले कि जो नेता भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बढ़ाने की बात करते हैं उन पर सिराज को शर्म आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed