{"_id":"503d3cf6-08da-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"one-another-toll-tax-on-nh-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर एक और टोल टैक्स की तैयारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एनएच-24 पर एक और टोल टैक्स की तैयारी
गढ़मुक्तेश्वर/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Sep 2012 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से अमरोहा के बीच एनएच-24 पर वाहन चालकों को अगले महीने से एक और जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा। यानी पहले से ही डीजल मूल्य में वृद्धि झेल रहे वाहन चालकों पर अतिरिक्त भार पड़ने वाला है। अक्तूबर से एचएच-24 पर ब्रजघाट के पास अल्लाबख्शपुर में एक टोल प्लाजा खुल रहा है।
अब गाजियाबाद से अमरोहा के बीच 80 किमी के सफर में वाहन चालकों को चार बार टोल टैक्स देना पड़ेगा। पहला टैक्स डासना के पास, दूसरा हापुड़ में काली नदी पर, तीसरा ब्रजघाट के पास अल्लाबख्शपुर में और चौथा अमरोहा के पास जोया में। अल्लाबख्शपुर के पास टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का निर्धारण नहीं हो पाया है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस नए टोल प्लाजा का टेंडर दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पूरण सिंह ने बताया कि अक्तूबर में ही टोल टैक्स वसूला जाएगा। अभी तारीख तय नहीं है।