फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one another toll tax on nh-24

एनएच-24 पर एक और टोल टैक्स की तैयारी

Fri, 28 Sep 2012 01:04 AM IST
गढ़मुक्तेश्वर/ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर/ब्यूरो Updated Fri, 28 Sep 2012 01:04 AM IST
विज्ञापन
one another toll tax on nh-24
दिल्ली से अमरोहा के बीच एनएच-24 पर वाहन चालकों को अगले महीने से एक और जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा। यानी पहले से ही डीजल मूल्य में वृद्धि झेल रहे वाहन चालकों पर अतिरिक्त भार पड़ने वाला है। अक्तूबर से एचएच-24 पर ब्रजघाट के पास अल्लाबख्शपुर में एक टोल प्लाजा खुल रहा है।
विज्ञापन


अब गाजियाबाद से अमरोहा के बीच 80 किमी के सफर में वाहन चालकों को चार बार टोल टैक्स देना पड़ेगा। पहला टैक्स डासना के पास, दूसरा हापुड़ में काली नदी पर, तीसरा ब्रजघाट के पास अल्लाबख्शपुर में और चौथा अमरोहा के पास जोया में। अल्लाबख्शपुर के पास टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का निर्धारण नहीं हो पाया है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस नए टोल प्लाजा का टेंडर दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पूरण सिंह ने बताया कि अक्तूबर में ही टोल टैक्स वसूला जाएगा। अभी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed