{"_id":"b6ad199a-644f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"one-another-accused-told-himself-minor-in-delhi-gangrape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेप: एक और आरोपी ने खुद को बताया नाबालिग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेप: एक और आरोपी ने खुद को बताया नाबालिग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 22 Jan 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को दहला देने वाले दिल्ली गैंगरेप के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में एक और आरोपी विनय शर्मा ने दावा किया है कि वह भी नाबालिग है, इसलिए उस पर जूवेनाइल ऐक्ट के तहत कार्रवाई हो।
विज्ञापन
सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मामले में आरोपी विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने दावा कि विनय की उम्र 18 साल से कम है, इसलिए उस का मामला जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड में भेजा जाए। आरोपी विनय शर्मा ने कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष अपनी असली उम्र का पता लगवाने के लिए बोन टेस्ट के लिए आवेदन दिया है। कोर्ट इस मामले पर 24 जनवरी को सुनवाई कर सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस ने विनय शर्मा की उम्र 20 साल दर्ज की है। विनय शर्मा ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में पहचान परेड में जाने से भी इंकार कर दिया था। आरोपी के वकील एपी सिंह ने कहा कि इससे पहले विनय शर्मा ने पुलिस के दबाव में बयान दिया था और उस वक्त इसके पास कोई वकील भी नहीं था। उन्होंने बताया कि शैक्षिक प्रमाण-पत्रों में विनय शर्मा की जन्म तिथि मार्च 1994 दर्ज है।
विज्ञापन
एपी सिंह के मुताबिक आरोपी की मां ने इस उम्र को गलत बताया है। आरोपी की मां ने कहा कि स्कूल वालों ने अपने आप एक साल बढ़ाकर इस उम्र को लिखा था। आरोपी के वकील ने कहा कि विनय शर्मा की असली जन्म तिथि एक मार्च 1995 है। गैंगरेप के मामले में उसकी उम्र 18 साल से कम है। इसलिए कोर्ट से आग्रह किया गया है कि आरोपी की असली उम्र का पता लगवाने के लिए बोन टेस्ट करवाया जाए।