फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   on modi security big reveal by arrested terrorist Imtiaz

सिमी के निशाने पर मोदी, गिरफ्तार आतंकी का बड़ा खुलासा

Sun, 27 Apr 2014 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Apr 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
on modi security big reveal by arrested terrorist Imtiaz

जहां बीजेपी नरेंद्र मोदी के जरिए देश की सत्ता हासिल करने का सपना देख रही है। वहीं मोदी की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस खुलासे पर गौर करें तो बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आतंकियों के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


एक समाचार चैनल के मुताबिक मोदी को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने बाकायदा पूरा प्लान भी बना लिया था। हालांकि उनका वो मंसूबा पूरा नहीं हुआ।

नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर ये चौंकाने वाला खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़े एक सिमी आतंकी ने किया है। उसके मुताबिक बीजेपी के पीएम उम्मीदवार लगातार सिमी के निशाने पर हैं और एक बार तो आतंकियों ने मोदी पर हमले की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन

आतंकी इम्तियाज का सनसनीखेज खुलासा

on modi security big reveal by arrested terrorist Imtiaz

मोदी को लेकर ये सनसनीखेज खुलासा किया है गिरफ्तार आतंकी इम्तियाज ने। जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने पटना ब्लास्ट के दौरान गिरफ्तार किया था। आतंकी इम्तियाज ने बताया कि पटना में हुआ सीरियल ब्लास्ट महज दहशत फैलाने के लिए नहीं था बल्कि आतंकियों का मनसूबा सीधे मोदी को निशाना बनाने का था।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक ये कोई आम आतंकी नहीं बल्कि सिमी का वो मोहरा है, जिसने मोदी को निशाना बनाने का ठेका लिया था। जिसने पटना ब्लास्ट की पूरी योजना बनाई। हालांकि पुलिस ने उसे ब्लास्ट के बाद पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

आतंकी इम्तियाज से पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि मोदी को निशाना बनाने के बाद सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन के कई आतंकियों को एक जगह मुलाकात करनी थी।

ब्लास्ट में आया सिमी का नाम

on modi security big reveal by arrested terrorist Imtiaz

इतना ही नहीं आतंकी इम्तियाज ने पूछताछ में NIA और दिल्ली पुलिस को एक ऐसा राज़ बताया, जिस पर विश्वास करना उन्हें आसान नहीं था।

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इम्तियाज ने मोदी के खिलाफ़ चैलेंज देकर आतंकी प्लान बनाया था यानी उसने सीधे तौर पर देश की सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देने की कोशिश की थी।

दूसरी ओर जब से सुरक्षा एजेंसियों को साजिश में सिमी का हाथ होने की भनक लगी है, उनके होश उड़ गए हैं। अब तक सुरक्षा एजेंसियों का सारा फोकस इंडियन मुजाहिद्दीन पर था लेकिन सिमी के इम्तियाज़ ने जो खुलासे किए उससे जांच एजेंसियां भी हिल गई।

विज्ञापन

मोदी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

on modi security big reveal by arrested terrorist Imtiaz

नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर इतने बड़ा खुलासा होने के बाद बीजेपी ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पार्टी ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अपील की है। इस सबसे अलग बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी लगातार पार्टी के प्रचार में जुटे हुए हैं। उनकी देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना चार से पांच रैलियां हो रही हैं।

चाहे यूपी हो या फिर बिहार या देश का कोई दूसरा हिस्सा। मोदी लगातार अपनी रैलियों से लोगों के बीच पहुंचने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बीजेपी को भी लग रहा है कि इस बार मोदी लहर का फायदा उन्हें मिल सकता है। शायद इसीलिए पार्टी ने आतंकी इम्तियाज के खुलासे के बाद खास रणनीति बनाई और मोदी की सुरक्षा को और बढ़ाने की ओर खास ध्यान देने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed