ऐसा स्कूल जहां के सौ फीसदी बच्चे फेल, पढ़ें कहां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन हम ये मानते हैं कि जितने कम बच्चों पर एक टीचर होगा, बच्चों पर वो ज्यादा ध्यान दे सकेगा, लेकिन बैंगलोर महानगरपालिका के एक स्कूल ने इस सिद्धांत को भी धराशायी कर दिया।
इस स्कूल में तीन लड़कियां पढ़ने आती थीं और उन तीनों पर एक-एक शिक्षक थे लेकिन जब परीक्षा परिणाम आए तो वो चौकाने वाले थे। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में ये तीनों लड़कियां फेल हो गईं।
तीनों लड़कियां गणित के विषय में फेल थी। शिक्षा अधिकारी के मुताबिक इन तीनों लड़कियों को पढ़ाने के लिए जो गणित का शिक्षक तैनात किया गया था वो रेगुलर नहीं था।
कारण बताओ नोटिस जारी
शिक्षा अधिकारी हनुमंत राजू ने इस परीक्षा परिणाम के बार में ज्यादा कुछ न कहते हुए इस स्कूल को पास के ही दूसरे स्कूल में जोड़ने की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि हम इस स्कूल को दूसरे स्कूल में जोड़ना चाहते हैं।
इससे पहले भी कमिश्नर ने इस स्कूल को दूसरे स्कूल में शामिल करने की बात कही थी, लेकिन ये नहीं हो सका। वहीं इस स्कूल के परीक्षा परिणाम शून्य प्रतिशत होने की वजह से अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
महानगर पालिका के प्रशासक विजय भास्कर ने इस परीक्षा परिणाम पर कहा है कि उनसे इस संबंध में सफाई मांगी जाएगी कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों न की जाए।
मात्र 2 प्रतिशत बढ़ा परीक्षा परिणाम
बताते चले कि बीते बुधवार को बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। जिसमें महानगर पालिका के स्कूलों के परीक्षा परिणम बहुत ही खराब आए हैं।
पिछले वर्ष इन स्कूलों के बच्चों के पास होने के प्रतिशत 59.03 था, जो इस साल मात्र 2 प्रतिशत बढ़ कर 61-05 हुआ है। पालिका के प्रशासक ने उन सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है जहां के परीक्षा परिणाम 50% से भी कम हैं।
महानगर पालिका के स्कूल हर वर्ष लगभग 75 % प्रतिशत बच्चों के पास होने का टार्गेट लेकर चलते हैं लेकिन वो कभी उसके तक नही पहुंच सके।