{"_id":"1ae24d62-27bb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"on-corruption-issue-bsp-will-be-attack-on-other-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दुगने उत्साह से मैदान में उतरेगी बसपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब दुगने उत्साह से मैदान में उतरेगी बसपा
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Nov 2012 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज कॉरीडोर मामले में अदालती फैसले ने बसपा सुप्रीमो मायावती को ऐसी राहत दे दी है जिसके बूते अब वह अपनी विरोधी पार्टियों को भ्रष्टाचार के सवाल पर ज्यादा आसानी से घेर सकती हैं। यही नहीं अब वे अपनी पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में भी दुगने उत्साह से उतारने की तैयारी करेंगी।
विज्ञापन
मायावती के लिए राजनीतिक संघर्ष यात्रा में ताज कॉरीडोर पर आया फैसला अहम पड़ाव है। वे इस मामले को लेकर पिछले एक दशक से संघर्ष करती रही हैं। इसी मुद्दे पर वर्ष 2003 में बसपा ने भाजपा से दोस्ती तोड़कर अपनी गठबंधन सरकार खुद ही छोड़ दी। उस वक्त मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह केंद्र में अपनी सरकार के बूते ताज कॉरीडोर मामले में सीबीआई के जरिए दबाव बनाना चाहती है ताकि बसपा मजबूरीवश भाजपा से 2004 के लोकसभा चुनाव में गठजोड़ कर ले। उसके बाद से भाजपा व बसपा फिर नहीं मिले।
विज्ञापन
इस दौरान यह मामला विरोधी पार्टियां जरूर उछालती रहीं। लेकिन हाईकोर्ट के ताजा फैसले के बाद बसपा अब खासी उत्साहित दिखती है। मायावती अब जनता को बताएंगी कि किस तरह विरोधी दलों ने साजिश कर उन्हें झूठे मामले में फंसाया। इस मामले में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस व सपा भी शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता बताते हैं कि अदालती मामले से छुटकारा मिलने के बाद पार्टी अध्यक्ष अब पूरा वक्त पार्टी को आगे बढ़ाने में लगा पाएंगी।
विज्ञापन