फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   on bakrid swami vivekanand statue coverd

यूपी: बकरीद पर पर्दे में कैद किए ‘स्वामी विवेकानंद’

Sat, 26 Sep 2015 03:00 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
on bakrid swami vivekanand statue coverd

यूपी के फीरोजाबाद में बकरीद की नमाज से पहले प्रशासन ने गांधी पार्क पर चौराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद और पद्मभूषण स्व. दादा बनारसीदास चतुर्वेदी की प्रतिमाओं को कपड़े से ढकवा दिया।

विज्ञापन


इस बेतुकी कार्रवाई की शहर भर में तीखी प्रतिक्रिया में हुई तो नमाज के बाद कपड़ा हटवा दिया गया। फिलहाल मामले को तूल पकड़ता देख डीएम ने टेंट ठेकेदार और सफाई इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। निगम प्रशासन ने इस पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व के वर्षों में भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा नमाजियों के सामने नहीं पड़े, इसके लिए प्रतिमा के सामने दमकल वाहन को खड़ा कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी प्रतिमा के सामने दमकल वाहन तो खड़ा किया ही गया साथ ही प्रतिमा को सफेद पन्नी और कपड़े से ढक दिया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार और राज्यसभा सदस्य रहे पद्मभूषण स्व. दादा बनारसीदास चतुर्वेदी की प्रतिमा को भी ढक दिया गया।

राजनैतिक दलों के कैंपों में पहुंचे लोगों के बीच इसको लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई और प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस परंपरा पर सवाल उठने लगे तो नमाज के बाद कपड़ा हटवा दिया गया।

इस परंपरा पर उठे सवाल

on bakrid swami vivekanand statue coverd

ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रतिमाओं को ही ढकने की कोई डिमांड नहीं की गई थी। फिर प्रशासन या निगम ने ये निर्णय क्यों लिया, यह उनकी समझ से परे है।

इस संबंध में वह जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। भाजपा विधायक मनीष असीजा ने कहा कि शहर में सभी धर्मों एवं संप्रदायों के त्योहार पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाए जाने की परंपरा है।

नगरवासी आपस में मेलजोल के साथ मनाते हैं। प्रशासन को इस तरह की नई शुरुआत नहीं करनी चाहिए, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।

टेंट ठेकेदार और सफाई इंस्पेक्टर की गलती के चलते प्रतिमाएं ढक दी गई। उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले में ऐसी कोई नई परिपाटी नहीं पड़ने दी जाएगी।
विजय किरन आनंद, जिलाधिकारी

टेंट ठेकेदार और सफाई इंस्पेक्टर पर फोड़ा ठीकरा

स्वामी विवेकानंद और दादा बनारसी दास की प्रतिमाओं को ढकने पर जब विरोध हुआ तो अधिकारी बगले झांकते नजर आए। शुरु में तो तो निगम के अधिकारी प्रशासन और प्रशासन निगम के इशारे पर उठाया गया कदम बताते रहे।

बताते रहे बाद में इसका ठीकरा टेंट ठेकेदार और सफाई इंसपेक्टर पर फोड़ दिया।  व्यवस्थाओं को देख रहे सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह मामले से अनभिज्ञ नजर आए तो डीएम ने कार्रवाई की बात के साथ ही मीडिया पर भी मामले को तूल देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed