फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   on article 370 RSS gave a big statement

अनुच्छेद 370 पर आरएसएस ने फिर फेंका पत्ता

Sat, 14 Mar 2015 09:15 AM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
on article 370 RSS gave a big statement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की प्रतिबद्धता दोहराई है लेकिन राज्य में भाजपा और पीडीपी की ओर से संयुक्त तौर पर सरकार गठन के अभिनव प्रयोग का समर्थन किया है। संघ ने कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच विवाद हैं लेकिन ये शुरुआती दिक्कतों से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक संघ ने साफ कर दिया है कि भाजपा ने पीडीपी के साथ गठजोड़ के लिए भले ही विवादास्पद अनुच्छेद 370 के मसले को किनारे कर दिया हो लेकिन इस पर उसका नजरिया नहीं बदलेगा।
विज्ञापन


संघ के सर्वोच्च निर्णायक निकाय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने पत्रकारों से कहा कि अनुच्छेद 370 पर संघ का नजरिया बिल्कुल नहीं बदला है। संघ इस मामले पर कोई समझौता नहीं करेगा। हम जम्मू-कश्मीर में हालात सुधरने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा के विवाद गठबंधन की शुरुआती दिक्कतें

on article 370 RSS gave a big statement

अगर हालात नहीं सुधरे तो हमें कोई फैसला करना होगा। अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा हासिल है। हालांकि संघ के आला पदाधिकारियों का मानना रहा है कि राज्य में नए प्रयोग को सफल होने देना चाहिए।

होसबोले ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का प्रयोग अनूठा है। अब तक कोई भी राष्ट्रीय पार्टी इस हद तक नहीं पहुंची थी। जहां तक भाजपा और पीडीपी के के बीच विवाद की बात है तो ये शुरुआती दिक्कतें हैं। हमें राज्य में नए प्रयोग को सफल होने देने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए।

हालांकि उन्होंने मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार की ओर से अलगाववादी नेता मर्सरत आलम की रिहाई पर चिंता जताई। नागपुर के रेशमीबाग में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक के आखिर दिन संघ ने मोदी सरकार के दस महीने के कार्यकाल की तारीफ की गई।

संघ की बैठक में भैयाजी जोशी को सरकार्यवाह बनाए रखने की पुष्टि

on article 370 RSS gave a big statement

संघ ने कहा कि सरकार बिल्कुल सही दिशा में चल रही है। प्रतिनिधि सभा की इस बैठक में नए सरकार्यवाह बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी। ऐसी खबरें थीं कि सुरेश भैया जी जोशी की सरकार्यवाह (संघ में दूसरे सबसे ताकतवर पदाधिकारी) की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता था। लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हुआ।

भैयाजी जोशी को सरकार्यवाह बरकरार रखने की पुष्टि करते हुए संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि लड़ाई जीत रही कोई भी सेना बीच में ही सेनापति नहीं बदलती है। उनसे पूछा गया कि वह महासचिव कब बन रहे हैं। महासचिव संघ का कार्यकारी प्रमुख होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed