{"_id":"6457b59aaf92d5d7d3e82a6443d27c00","slug":"omar-questioned-bjp-about-2002-roits-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"'2002 में गुजरात के गृहमंत्री ने दिया था इस्तीफा?'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'2002 में गुजरात के गृहमंत्री ने दिया था इस्तीफा?'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ में हुए दंगों के मुद्दे पर सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गृह राज्य मंत्री सज्जाद किचलू के इस्तीफा देने के बाद जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी से गुजरात में 2002 में हुए दंगों को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया की क्या जेटली संसद को बताएंगे की 2002 के गुजरात दंगों के लिए राज्य के गृहमंत्री ने इस्तीफा दिया था या पेशकश की थी?
उन्होंने लिखा कि 3 मौतें होना दुर्भाग्यपूर्ण है - एक हिंदू और दो मुस्लिम। और हमने न्यायिक जांच शुरू कर दी है। मेरे मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। क्या भाजपा याद करेगी कि उसने 2002 में क्या किया था।
विज्ञापन
मायावती ने की जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मांग
विज्ञापन
आगे लिखा कि ओह हां, वे ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि उनके स्टार पीएम उम्मीदवार ने सेना बुलाने से पहले कई दिन इंतजार किया था और अभी तक माफी भी नहीं मांगी है।
इससे पहले राज्यसभा में विपक्षा के नेता अरूण जेटली ने किश्तवाड़ हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार जम्मू-कश्मीर में हिंसा रोकने में नाकाम रही है।
जेटली ने कहा कि किश्तवाड़ में एक समूह विशेष को निशाना बनाया गया है और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
उन्होंने कहा कि सेना को भी वहां पहुंचने में 6-7 घंटे लगे। जेटली ने सरकार के एक मंत्री के इस हिंसा में शामिल होने का शक जताया।
किश्तवाड़ में नौ अगस्त को ईद की नमाज के बाद दंगा भड़क उठा था। दंगाइयों ने सौ से ज्यादा दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद जम्मू समेत संभाग के दस में से आठ जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।