{"_id":"968a40bb0c357b72510db1d1714d6718","slug":"omar-abdullah-subramanian-swamy-bjp-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बहस के लिए अपने लेवल का नेता ढूंढें उमर'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'बहस के लिए अपने लेवल का नेता ढूंढें उमर'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के नेता सुब्रह्ण्यम स्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उमर अब्दुल्ला बहस के लिए अपने लेवल का नेता ढ़ूंढें। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को अनुच्छेद 370 को लेकर नरेंद्र मोदी को चुनौती दी थी कि वह इस मामले में जब चाहें तब कहीं भी, कभी भी बहस के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 से डूब रहा है बैंकों का करोड़ों रुपये!
विज्ञापन
विवादास्पद अनुच्छेद 370 पर बहस की राजनीति को दूसरा रुख देते हुए स्वामी ने कहा कि उमर को बहस के लिए अपने स्तर का नेता ढूंढ़ना चाहिए। उमर अब्दुल्ला और नरेंद्र मोदी दोनों एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं। हालांकि मोदी को बीजेपी ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपना पीएम उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
'नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती'
इससे पहले उमर के पिता और केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने भी मोदी को अनुच्छेद 370 पर घेरते हुए कहा था कि वह देश के 10 बार भी अगर पीएम बन जाएं तब भी इस धारा को हटा नहीं पाएंगे।
अनुच्छेद 370 का मामला तब सुर्खियों में आया जब नरेंद्र मोदी ने जम्मू की अपनी एक रैली में उमर अब्दुल्ला और उनकी बहन के अधिकार को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था।