फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   om prakash chautala punishment political conflict

ओमप्रकाश चौटाला की सजा पर सियासत गरमाई

Tue, 22 Jan 2013 11:03 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 22 Jan 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
om prakash chautala punishment political conflict

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को दस साल की सजा पर सियासत गरमा गई है। अदालत की ओर से चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को सजा सुनाने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इनेलो ने कांग्रेस पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चौटाला परिवार को फंसाने की बात कही है तो कांग्रेस ने कहा है कि कानून ने अपना काम किया है। वहीं, हरियाणा जनहित कांग्रेस ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि चौटाला को मिली सजा ऐतिहासिक है और कांग्रेस का भी यही हाल होगा।
विज्ञापन


चौटाला और उनके बेटे को मिली सजा से सूबे की राजनीति में आए भूचाल की धमक दिल्ली तक पहुंच गई है। इनेलो ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि चौटाला परिवार के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं था और सीबीआई ने गलत तरीके से फंसाया है। इनेलो के नेता अभय चौटाला ने कहा कि सीबीआई और कांग्रेस की मिलीभगत से चौटाला परिवार को फंसाया गया है। पार्टी हाईकोर्ट में अपील कर सच्चाई जनता के सामने लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने कहा है कि कानून के लिए सब बराबर हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा कि कानून ने अपना काम किया है। इससे दूसरे लोगों को सबक लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने हरियाणा में शांति बनाने की अपील भी की।

हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि जो पद का दुरुपयोग करता है। उसका नतीजा यही निकलता है। हरिप्रसाद ने कहा कि एनडीए सरकार ने इस मामले में जांच का आदेश दिया था। जबकि सीबीआई ने अपना काम किया है। कोर्ट ने अपना फैसला दिया है।


दूसरी तरफ हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रमुख कुलदीप विश्नोई ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि अदालत का यह फैसला ऐतिहासिक है। इससे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों को कड़ा संदेश जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद हरियाणा में इनेलो का अंत हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार के कई मंत्रियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। हरियाणा की जनता कांग्रेस से भी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed