{"_id":"f3228a5718d6f66a654a5382ade36249","slug":"om-baba-is-veteran-congress-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभन सरकार के चेले ओम बाबा हैं पुराने कांग्रेसी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शोभन सरकार के चेले ओम बाबा हैं पुराने कांग्रेसी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डौंडिया खेड़ा से खजाना निकले ना निकले, रोजाना नई बातें जरूर सामने आ रही है। अब पता चला है कि डौंडिया खेड़ा में खजाने का सपना देखने वाले शोभन सरकार के चेले ओम बाबा पुराने कांग्रेसी नेता हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता और ओम बाबा के पुराने साथियों का दावा है कि ओम बाबा का असली नाम ओम अवस्थी है। और वह मेरठ जिले में यूथ कांग्रेस के महामंत्री रह चुके हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और कांग्रेस के विधायक रह चुके जयनारायण शर्मा ने भी ओम बाबा के कांग्रेसी नेता होना का दावा किया है।
पूर्व कांग्रेसी विधायक जयनारायण शर्मा नो कहा कि 1972 में ओम बाबा कांग्रेस से जुड़े और लंबे समय तक यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य रहे।
पूर्व कांग्रेसी विधायक ने ये भी दावा किया की पिता की मौत के बाद ओम अवस्थी उर्फ ओम बाबा ने सामाजिक जीवन त्याग दिया और शोभन सरकार के साथ रहने लगे।
जयनारायण के अलावा ओमबाबा के कांग्रेसी होने की पुष्टि उनके पुराने दोस्त ओमप्रकाश शर्मा ने भी की है।
ओमप्रकाश ने जब ओमबाबा को टीवी पर देखा तब पहचाना। सामाजिक जीवन से नाता टूटने के बाद भी ओमबाबा का संपर्क कांग्रेस के नेताओं से रहा है।
भाजपा ने कांग्रेस की साजिश बताया
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा खजाने के मुद्दे पर खिंचाई के बाद शोभन सरकार की ओर से मोदी को चिट्ठी लिखी गई थी।
चिट्ठी में शोभन सरकार ने मोदी की रैलियों में खर्च होने वाले धन को लेकर सवाल उठाए। शोभन सरकार की चिट्ठी के बाद मोदी ने तुरंत गलती मानते हुए ट्विटर पर उनको प्रणाम किया।
विज्ञापन
हालांकि भाजपा की ओर से कहा गया कि इस चिट्ठी के पीछे कहीं न कहीं कांग्रेस का हाथ है। भाजपा ने कहा कि इसके जरिए कांग्रेस अपना स्वार्थ सिद्ध कर रही है।