फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   oliver stone called obama snake

अमेरिकी निर्देशक ने ओबामा को बताया सांप

Mon, 19 Aug 2013 12:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
oliver stone called obama snake

मशहूर अमेरिकी निर्देशक ओलिवर स्टोन ने अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के विवादित जासूसी कार्यक्रम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक आबोमा की आलोचना करते हुए उन्हें सांप कहा है।

विज्ञापन


स्टोन ने जासूसी कार्यक्रम को लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडन को हीरो बताया और कहा कि ओबामा एक सांप हैं। हमें उन पर काबू पाना चाहिए।

स्टोन टोक्यो में सोमवार को जापान के विदेशी संवाददाता क्लब में बोल रहे थे। वह अपनी डॉक्यूमेंट्री 'द अनटोल्ड हिस्ट्री ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स' के प्रचार के लिए आए थे।
विज्ञापन


इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि यह झूठ है कि अमेरिका को द्वितीय विश्वयुद्घ जीतने के लिए जापान पर बम गिराना पड़ा था।

स्टोन ने आगे कहा कि ओबामा का एनएसए कार्यक्रम ने आतंकियों पर नियंत्रण पाने की बजाए प्रदर्शनकारियों से निपटने में ज्यादा मदद की है। इस जासूसी कार्यक्रम के तहत रोजाना अमेरीकियों के फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आंकड़े इकट्ठे किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवर्ड स्नोडेन के इस कार्यक्रम के बारे में खुलासे के बाद अमेरिकी प्रशासन पर लोगों की निजता के हनन का आरोप लगने लगा था।

इसके साथ ही स्टोन ने बोस्टन मैराथन विस्फोट को मुख्य उदारहण के तौर पर बताया। उन्होंने कहा कि बोस्टन मैराथन में वे लोग प्रदर्शनकारियों को पकड़ने में इतने व्यस्त थे कि बम विस्फोट करने वालों को पकड़ ही नहीं पाए।


उन्होंने कहा कि यह आतंकियों के लिए नहीं है। यह हमेशा से जे. एडगर हूवर के रास्ते का अनुकरण है। उसने सरकार की पूरी ताकत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ झोंक दी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed