फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Old Azam video surfaces triggering speculation

आजम की मुलायम पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Thu, 14 Aug 2014 06:52 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
Old Azam video surfaces triggering speculation

यूपी सरकार में बड़ा कद रखने वाले और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बेहद खास माने जाने वाले आजम खान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में है।

विज्ञापन


इस वीडियो में आजम खान एक जनसभा को संबोधित करते दिख रहे हैं। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वे मुलायम सिंह के लिए 'हिजड़ा' शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वीडियो कब का है इस बात का पता नहीं चल पाया है। इस पर्दाफाश नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। अमर उजाला इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि या खंडन नहीं करता है।

विज्ञापन

आखिर कब का है वीडियो?

Old Azam video surfaces triggering speculation

वीडियो सामने आने के बाद से सपा के किसी भी नेता का इस पर कोई बयान नहीं आया है। आजम खान और मुलायम सिंह यादव की ओर से भी इस पर कोई सफाई या खंडन नहीं आया है।

अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कब का है और इसे कब शूट किया गया था। पर्दाफाश की वेबसाइट पर भी इस बात का कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया है।

12 अगस्त को ये वीडियो पर्दाफाश के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और इसे खबर लिखे जाने तक 21,467 लोग देख चुके हैं। हालांकि अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ये वीडियो 2009 का है।

आजम-अमर के रिश्तों से है वीडियो का कनेक्शन?

Old Azam video surfaces triggering speculation

सवाल इस वीडियो की टाइमिंग पर भी है। हाल ही में अमर सिंह भी सपा के मंच पर बैठे नज़र आए थे और दोनों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर भी मंत्रणा की थी। अमर सिंह और आजम खान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं माने जाते हैं।

आजम खान और मुलायम सिंह यादव के बीच तल्खी उस वक्त पैदा हुई थी जब मुलायम ने कल्याण सिंह के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। माना जाता है कि इस गठजोड़ के पीछे अमर सिंह का ही दिमाग था।

इधर अमर सिंह जब मुलायम के करीब आते दिख रहे हैं तो ये वीडियो भी सामने आया है। अब ऐसे में इस वीडियो की टाइमिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। पर्दाफाश ने नहीं बताया है कि इस वीडियो का स्रोत क्या है।

विज्ञापन

वीडियो में क्या कह रहे हैं आजम खान?

Old Azam video surfaces triggering speculation

सपा के कद्दावर नेता आजम खान इस वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि,"मैंने सुना कि रामपुर का विकास मुलायम सिंह ने कराया है लेकिन वो स्वार में तो कुछ नहीं करा सके। वहां वो हिजड़ा क्यों साबित हुए?"

आजम खान कहते दिख रहे हैं कि,"टांडा में उनकी ताकत कहां चली गई? शाहबाद में कहां चली गई, बिलासपुर में कहां चली गई? ये कैसे मुलायम सिंह यादव थे, जो सिर्फ रामपुर तक अपनी मर्दानगी दिखा सके और बाकी पूरे जिले और पूरे उत्तर प्रदेश में उनके सियासी हिजड़ेपन के अलावा हमें कुछ नहीं दिखा।"

देखिए वीडियो में क्या कर रहे हैं आजम?

Old Azam video surfaces triggering speculation
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed