जल्द आ रही है ओला वोमेन कैब फॉर वोमेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, हैदराबाद, कर्नाटका में काम कर रही सेन-फ्रान्सिसको और उबर टैक्सी कैब सर्विस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन कंपनियों द्वारा चालकों को दिए गए पास और टूरिस्ट परमिट की तेजी से जांच की जा रही है। दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद तमाम शहरों में टैक्सी चालकों में तेजी से कमी आई है।
सूत्रों ने बताया कि बैंगलूरु की नई महिला ओला कैब ने आधार कार्ड का प्रयोग कर रहे पचास हजार महिला चालकों का सत्यापन भी कराया है। हालांकि ओला के प्रवक्ता ने महिलाओं के लिए नई महिला कैब सर्विस शुरु करने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। उनका कहना है कि हम पहले से ही कार में जीपीएस सिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चालकों के वेरिफिकेशन का काम जल्द शरु कर दिया जाएगा।