{"_id":"7b4226d75ad6534e2557f303fe9ad047","slug":"oil-may-be-down-to-20-a-barrel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 डॉलर प्रति बैरल तक नीचे जा सकता है तेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
20 डॉलर प्रति बैरल तक नीचे जा सकता है तेल
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/वाशिंगटन
Updated Sat, 17 Jan 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में तेल के सबसे बड़े भंडारों में से एक सऊदी अरब ने आशंका जताई है कि तेल की कीमतें और गिर सकती हैं। सऊदी अरब के पेट्रोलियम एवं खनिज संसाधन मंत्री अली अल-नियामी का मानना है कि तेल की कीमतों में इससे भी ज्यादा यानी 20 डॉलर प्रति बैरल तक की गिरावट आ सकती हैं।
विज्ञापन
पिछले तीन सालों में तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, मगर हाल के दिनों में तेल की कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल के निचले स्तर पर जा पहुंची हैं। चार दशक पहले तेल की कीमतें दुनिया की अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति को अपने हिसाब से तय करती थीं। एक बार फिर वही कहानी दोहराई जा रही हैं।
विज्ञापन
इस गिरावट से जहां इसका उपभोग करने वाले देशों की चांदी है तो वहीं इसका निर्यात करने वाले देशों के लिए यह आर्थिक और राजनीतिक चुनौती का सबब बन चुका है। चूंकि ज्यादातर देश तेल के आयातक हैं, इसलिए कीमतें कम होने से इसका उन्हें फायदा ही मिल रहा है।
विज्ञापन
तेल की कीमतें कम होना ऐसे देशों के आर्थिक हालातों में सुधार लाने वाला साबित हो सकते हैं। हालांकि, तेल की कीमतों में इतनी भारी गिरावट से यूरोपीय संघ और जापान के सामने संकट पैदा हो गया है। जहां जापान गिरती कीमतों और मुद्रास्फीति में गिरावट से जूझ रहा है, वहीं जर्मनी समेत पूरे दक्षिणी यूरोप में आर्थिक सुस्ती के आसार नजर आ रहे हैं।