{"_id":"352c4b64-55bf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"oh-so-cold-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ! ये उत्तर भारत की सर्दी, पारा और लुढ़का","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उफ! ये उत्तर भारत की सर्दी, पारा और लुढ़का
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में सर्दी का सितम तो हर साल दिखता है, लेकिन इस बार ठंड कुछ ज्यादा ही कहर ढा रही है। दिल्ली में बुधवार को ठंड ने 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया तो बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान और लुढ़क कर 4.4 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाके पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान 1 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। पहाड़ी इलाके जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तो जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
इन सबके बीच कोहरे का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को कोहरे की वजह से दिल्ली से 50 विमानों का संचालन प्रभावित हुआ, जबकि 6 उड़ान रद्द करने पड़े। ट्रेनों का हाल भी यही है। कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी तो दर्जनों घंटों की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन