फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Officials transfer who blame Giriraj.

गिरिराज पर लगाया आरोप, हुआ ट्रांसफर

Sun, 07 Dec 2014 08:27 AM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Sun, 07 Dec 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
Officials transfer who blame Giriraj.

बिहार सरकार ने राज्य मानवाधिकार आयोग के पुलिस अधीक्षक अमिताभ कुमार दास का शनिवार को तबादला कर दिया है।

विज्ञापन


दास ने भाजपा के नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का रणवीर सेना से संबंध का राज खोला था। गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दास को मानवाधिकार आयोग से हटाकर पुलिस अधीक्षक, नागरिक सुरक्षा आयुक्त बना दिया गया है।


उनकी जगह एसएम वकील अहमद को राज्य मानवाधिकार आयोग का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि गिरिराज को मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिलने के एक दिन बाद दास ने विशेष शाखा के महानिरीक्षक जेएस गंगवार को एक रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें कहा गया था कि गिरिराज सिंह का संबंध जातीय संगठन रणवीर सेना से है। भाजपा के नेताओं ने भी इस रिपोर्ट का विरोध किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed