{"_id":"4e7c808a9bb4b1b1a626714d772c08f4","slug":"officials-like-durga-shakti-nagpal-should-be-saluted-not-suspended-says-manish","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दुर्गा जैसे अफसरों को सस्पेंड नहीं, सलाम करना चाहिए'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'दुर्गा जैसे अफसरों को सस्पेंड नहीं, सलाम करना चाहिए'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 06 Aug 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के चलते कथित तौर पर सस्पेंड की गई एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पक्ष में केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी उतर आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी जो गैर कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सस्पेंड नहीं बल्कि सैल्यूट करना चाहिए।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री तिवारी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि नौकरशाही कानून के हिसाब से काम करती है। दुर्गा के जैसे अधिकारी जो असाधारण स्थितियों से निपटते हैं। अनियमितताएं रोकते हैं, उन्हें तो सस्पेंड करने की बजाय सलाम करना चाहिए।’
विज्ञापन
पंजाब में कथित अवैध खनन के बारे में लुधियाना से कांग्रेस सांसद तिवारी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए राज्य में दुर्गा जैसे अधिकारियों की जरूरत है। पंजाब में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है, हम चाहते हैं यहां पर भी नागपाल जैसे कुछ और अधिकारी होने चाहिए।
विज्ञापन
मानसून सत्र में भी संसद की कार्रवाई लगातार बाधित हो रही है। इसमें कांग्रेस के कुछ सदस्य भी शामिल हैं। इस पर तिवारी ने कहा कि यदि कोई संसद की कार्यवाही बाधित करता है, तो यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है भले ही वह किसी भी पक्ष का हो।