{"_id":"5fd2339c-a083-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"official-email-ids-for-ips-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अधिकारियों की होगी आधिकारिक ई-मेल आईडी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आईपीएस अधिकारियों की होगी आधिकारिक ई-मेल आईडी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 09 Apr 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने देशभर के आईपीएस अधिकारियों के लिए कॉमन डोमेन पर आधिकारिक ई-मेल आईडी बनाने का निर्णय लिया है। गृहमंत्रालय में सोमवार को आईपीएस अधिकारियों के रोजाना कार्यों के लिए समर्पित एक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इस वेबसाइट में देशभर में तैनात सभी आईपीएस अधिकारियों से संबंधित भारतीय पुलिस सेवा सिविल लिस्ट, अचल संपत्ति रिटर्न, नई अधिसूचना/सर्कुलर, नियमों, पुलिस मेडल से सम्मानित अधिकारियों का लिंक होगा।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी आईपीएस अधिकारियों को नए ईमेल एड्रेस जारी किए जाएंगे और नॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम (केएमएस) को इस पोर्टल का हिस्सा बनाया जाएगा, जहां आईपीएस अधिकारी अपनी जानकारी, अनुभव को शेयर कर सकेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एस जयरमण ने पोर्टल http://intraips.gov.in का लांच किया।