{"_id":"a98ddaf1533a3d3888375aec897bd004","slug":"officers-sweating-to-save-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल बचाने के लिए पसीना बहा रहे हैं अफसर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेल बचाने के लिए पसीना बहा रहे हैं अफसर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए ईंधन बचत अभियान के तहत मंत्रालय और तेल कंपनियों के आला अफसर आजकल पैदल दफ्तर पहुंच रहे हैं। कुछ अफसर मेट्रो और कुछ साइकिल से दफ्तर पहुंच कर ईंधन बचाने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन आरएस बुटोला 15 किलोमीटर पैदल चल कर दफ्तर पहुंच रहे हैं तो ओएनजीसी चीफ सुधीर वासुदेव सप्ताह में एक दिन मेट्रो की सवारी करते हैं।
विज्ञापन
गेल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बीसी त्रिपाठी भी अपने घर से दफ्तर पैदल ही आना-जाना कर रहे हैं, जबकि पेट्रोलियम मंत्रालय के दो संयुक्त सचिव साइकिल की सवारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने पेट्रोल की बचत के लिए आला अफसरों को कार छोड़ कर बस या मेट्रो से दफ्तर पहुंचने का लिए कहा था।
नौ अक्तूबर को मोइली खुद इस अभियान के तहत मेट्रो से दफ्तर पहुंचे थे। मोइली ने 9 अक्तूबर से शुरू हुए अभियान के तहत बुधवार को बस दिवस या सार्वजनिक परिवहन दिवस घोषित किया था।
उन्होंने अपने मंत्रालय और इससे जुड़ी 14 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के अफसरों से बस, मेट्रो या दूसरे सार्वजनिक वाहनों से दफ्तर पहुंचने की अपील की थी। मोइली की इस अपील का असर दिखा है। इस सफलता पर उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं कि मेरी अपील को इतना ज्यादा समर्थन मिला है।’