फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   officer transferred for resisting reliance benefits, gurudas writes to pm

'रिलायंस की राह में बना रोड़ा तो कर दिया तबादला'

Tue, 13 Aug 2013 01:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
officer transferred for resisting reliance benefits, gurudas writes to pm

आईएएस अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और अधिकारी राजनीति की भेंट चढ़ गया। आरोप है कि पेट्रोलियम मंत्री के रिलायंस इंडस्ट्री को फायदा पहुंचाने का विरोध करने पर मंत्रालय के संयुक्त सचिव का तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन


टीओआई की खबर के मुताबिक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता गुरुदास दासगुप्ता ने संयुक्त सचिव गिरिधर अरमाणे के तबादले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


दासगुप्ता ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि गिरिधर ने पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली को रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड को लाभ पहुंचाने का विरोध किया था। इस कारण उनका तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकपा नेता ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि पेट्रोलियम मंत्रालय को आदेश देकर इस द्वेषपूर्ण आदेश को खारिज किया जाए।

पिछले बुधवार से गिरिधर अरमाणे के कार्यों में बदलाव कर दिया गया है। अब वह ओएनजीसी विदेश लिमिटेड और गैस की कीमतों से जुड़े मामलों की देखरेख नहीं कर सकेंगे। इन कार्यों की जिम्मेदारी मंत्रालय में ही अन्य संयुक्त सचिव पीके सिंह को सौंपी गई है।

'बेहतर तालमेल के लिए किया तबादला'
वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरूदास दासगुप्ता के इन आरोपों से इंकार कर दिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अगर मंत्रालय के कोई गलत इरादे होते तो गैस कीमतों के तय होने से पहले ही गिरिधर अरमाणे को उनसे अलग कर दिया जाता। अब गैस की कीमतें तय की जा चुकी हैं और कैबिनेट ने भी इसे मंजूर कर लिया है। तबादला बेहतर तालमेल लाने के लिए किया गया है।


'पेट्रोलियम मंत्री कर रहे धोखाधड़ी'
गुरुदास दासगुप्ता ने अरमाणे के तबादले को लेकर कहा कि पेट्रोलियम मंत्री धोखाधड़ी से कुछ कम नहीं कर रहे हैं।

दासगुप्ता ने कहा कि अरमाणे को हाल ही में संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था। अब नया अधिकारी केवल मंत्री के आदेशों को आगे बढ़ाएगा न की अपने स्वतंत्र विचार रखेगा।

भाकपा नेता ने दुर्गाशक्ति नागपाल के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि ईमानदार अधिकारी सरकार द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed