फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Odisha School mourns Atal Bihari Vajpayee's death by mistake, shuts for the day

हेडमास्टर की करतूत, वाजपेयी का निधन बता स्कूल में की छुट्टी

Mon, 14 Sep 2015 04:21 PM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
Odisha School mourns Atal Bihari Vajpayee's death by mistake, shuts for the day

उड़ीसा के बालासोर जिले में उस वक्त एक अजीबो गरीब वाकया देखने को मिला जब एक प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मृत घोषित कर विद्यालय में शोक जताया। इतना ही नहीं हेडमास्टर कमलकांत दास ने दो मिनट का मौन धारण करने के बाद एक दिन के अवकाश की भी घोषणा कर दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी पिछले कुछ सालों से बीमार हैं लेकिन वह अभी भी जीवित हैं। शुक्रवार को हुई यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं लोग हेडमास्टर के इस हरकत की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। बताया जाता है कि टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने आए दास ने अपने ही एक साथी से वाजपेयी के मौत की खबर सुनी जिसके बाद उन्होंने अपने विद्यालय में बकायदा शोक का एलान कर दिया।
विज्ञापन


बात यहीं नहीं खत्म हुई विद्यालय के अध्यापकों और छात्रों ने वाजपेयी के मौत पर अपना शोक व्यक्त किया जिसके बाद हेडमास्टर ने एक दिन के अवकाश की भी घोषणा कर दी। हेडमास्टर की इस अज्ञानता की वजह से स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर से शिकायत

Odisha School mourns Atal Bihari Vajpayee's death by mistake, shuts for the day

जब छात्रों के परिजनों और स्थानीय लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से कर दी और इस हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कलेक्टर सनातन मलिक ने कहा, 'दास के सस्पेंशन की कार्रवाई होगी और अगर जरूरी हुआ तो हेडमास्टर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी चलाया जाएगा।'

आपको बता दें कि एक ऐसा ही मामला झारखंड में भी देखने को मिला था जहां राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के तस्वीर पर माला चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि दी थी। जिस वक्त यह वाकया हुआ उस वक्त कलाम जीवित थे और इसके लिए शिक्षा मंत्री की जमकर आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed