{"_id":"7643a164f06398e93edc3b326931aa6b","slug":"odisha-namak-60-rs-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक को भी लगी मिर्ची, दाम 60 रुपए किलो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नमक को भी लगी मिर्ची, दाम 60 रुपए किलो
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Nov 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
अभी तक देश भर में सब्जियों की मची मारामारी दूर नहीं हो पाई थी कि अब नमक को लेकर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ओड़िशा में उड़ी अफवाह के बाद कुछ ऐसा ही हुआ है। ओड़िशा के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने इस अफवाह के बाद अफरा-तफरी में नमक खरीदना शुरू कर दिया कि यह भी आलू की तरह बाजार से गायब हो जाएगा। इससे नमक की कीमत बढ़कर 60 रुपए किलो के स्तर तक पहुंच गई।
पिछले दिनों आलू की बढ़ी कीमतों से परेशान लोग किराने की दुकान पर अधिक से अधिक मात्रा में नमक खरीदने के लिए जुटने लगे। इससे राजधानी भुवनेश्वर के साथ-साथ जाजपुर, नयागढ़ और खुर्दा जैसे जिलों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भुवनेश्वर में नमक के लिए लोगों की जल्दबाजी का फायदा उठाते हुए लालची दुकानदारों ने कुछ क्षेत्रों में 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर तक नमक बेचा। जाजपुर जिले में जैसे ही अफवाह फैली लोगों में नमक खरीदने की होड़ लग गई है।
विज्ञापन