{"_id":"b3a596fc-53bd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"obscenity-case-registerd-against-honey-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अश्लीलता का मुकदमा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अश्लीलता का मुकदमा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 01 Jan 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के उभरते गायक हनी सिंह के खिलाफ अश्लीलता का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लखनऊ के गोमती नगर थाने में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर हनी सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293 और 294 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ठाकुर ने शिकायत में कहा कि हनी सिंह के लिखे और गाए गए 'मैं हूं बलात्कारी' और 'केंदे पेचायिया' जैसे गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक और अभद्र हैं। जो समाज में महिलाओं के प्रति असम्मान और गंभीर अपराध बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली गैंगरेप मामले के बाद हनी सिंह के गानों की सोशल मीडिया में भी जमकर आलोचना हो रही। लोग हनी सिंह और उन जैसे अश्लील गायकों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है की आलोचनाओं के कारण ही सोमवार को नए वर्ष की पूर्व संध्या पर गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हनी सिंह में नहीं गए।
उल्लेखनीय है कि हनी सिंह ने पंजाबी के अलावा कॉकटेल, खिलाड़ी 786, रेस-2, सन ऑफ सरदार जैसी हिंदी फिल्मों में गाने गाए हैं।