अखिलेश यादव को उनके ही मंत्री ने बताया 'लंगूर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम चुनावी है और नेता जी कभी भी कुछ भी बोल सकते हैं। साफ है अजीबोगरीब बयान तो आएंगे ही। मामला यूपी का हो और हैरान कर देने वाले बयान ना आएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
नेता कोई भी हो, किसी भी दल का हो, बयान देने में पीछे नहीं रहना चाहता। ताजा मामला यूपी की सत्तारूढ़ पार्टी के एक राज्यमंत्री का है जिन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिनसे अखिलेश यादव को बना दिया है 'लंगूर'।
अखिलेश को बना दिया 'लंगूर'
सपा ने बागपत से गुलाम मोहम्मद को टिकट दिया है। उनके लिए इलाके में प्रचार करने आए थे राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त चौधरी साहब सिंह।
बड़ौत में प्रचार के दौरान बरनावां इलाके में उन्होंने दिया एक ऐसा बयान जो उनको ही उल्टा पड़ गया। उन्होंने कहा कि,"मोदी बंदर हैं, और बंदर को भगाने के लिए लंगूर को बुलाया जाता है। अखिलेश जी वो लंगूर हैं जो मोदी को भगाएंगे।"
बयान देकर फंस गए मंत्री जी
साहब सिंह ने अखिलेश को लंगूर तो बता दिया लेकिन इसके बाद उनको अपनी गलती का एहसास हुआ। मीडिया ने जब उनसे इस बारे में बात करनी चाही तो वो कन्नी काट गए।
सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी का प्रचार करते करते मंत्री जी ने जो बयान दिया उससे सपा के कई बड़े नेता खफा हैं और मंत्री जी के पेंच भी कस दिए गए हैं।