फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   OBCs to get 27% govt petrol pumps

27% सरकारी पेट्रोल पंप मिलेंगे पिछड़ी जाति को

Wed, 10 Dec 2014 03:16 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
OBCs to get 27% govt petrol pumps

तेल मंत्रालय ने पहली बार पेट्रोल पंपों के आवंटन में 27 प्रतिशत कोटा पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। यह भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में पिछड़ी जाति का कोटा रसोई गैस के आवंटन में भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के कुछ खास स्थानों (प्रीमियम साइट) पर बनने वाले पेट्रोल पंपों के लिए तेल मंत्रालय बोली लगवाने का फैसला किया है। इसके अलावा, अन्य लोगों को पेट्रोल पंप लॉटरी सिस्टम के हिसाब से दिया जाएगा, जिसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन


यह कदम केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की देखरेख में उठाया जा रहा है। माना जा रहा है कि आरक्षण सिस्टम से ग्रामीण इलाकों में सभी पेट्रोल पंप सिर्फ बड़े हाथों में नहीं जाएंगे और वहां एक समानता देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, नीलामी की वजह से कमाई बढ़ेगी, जिससे इस बिजनेस में गंभीरता से काम करने वाले लोग आकर्षित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 22.5%

OBCs to get 27% govt petrol pumps

आवंटन की प्रक्रिया में 22.5 प्रतिशत का आरक्षण अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए होगा। इस तरह से सामन्य श्रेणी के लिए 49.5 प्रतिशत पेट्रोल पंप ही रह जाएंगे। यूपीए सरकार ने इस कोटा सिस्टम के बारे में 2012 में ही योजना तैयार कर ली थी, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका था। आपको बता दें कि इस समय देश में 40,000 से भी अधिक पेट्रोल पंप हैं।

मंत्रालय ने प्रीमियम साइट को 'ए साइट' कहा है और पेट्रोल पंप रिटेलर्स से आउटलेट्स की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। ये वह पंप होंगे, जिनके लिए रिटेलर कम से कम 50-60 लाख रुपयों का निवेश करेगा, इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं समेत जमीन खरीदना या लीज पर लेना भी शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed