{"_id":"8c4eb52b00923ece976da650b17f9bca","slug":"obar-rape-victim-said-suffering-mental-pain-everyday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबर रेप पीड़िता की आपबीती, रोज सहती हूं दर्द","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उबर रेप पीड़िता की आपबीती, रोज सहती हूं दर्द
एजेंसी/न्यूयॉर्क
Updated Mon, 09 Mar 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में उबर कैब के चालक की दरिंदगी का शिकार हुई महिला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी आपबीती दुनिया के सामने रखी है। पीड़ित ने कहा कि उसे हर रोज मानसिक यातना सहनी पड़ रही है। साथ ही उसने अमेरिका स्थित वेब आधारित टैक्सी कंपनी को भी आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन
उसने कहा कि बलात्कार के बाद उबर ने महज दिखावे के लिए भारत में अपने नियमों में बदलाव किया। महिला दिवस पर जारी अपने संदेश में 25 वर्षीय इस महिला एक्जीक्यूटिव ने कहा कि जब तक महिलाएं अपने आपको कानूनी तरीके से सुरक्षित नहीं महसूस करतीं, तब तक उन्हें बराबरी नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
दुर्भाग्यवश उबर ने यह बात नहीं समझी। महिला ने कहा कि यद्यपि पिछले साल दिसंबर में जो कुछ हुआ उसे वह भूलना चाहती हैं, लेकिन उन्हें बार-बार ऐसे शातिर हमलों को झेलना पड़ा है, जो उनके जख्म हरे कर देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कड़ी में हाल ही में मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील द्वारा पूछताछ सबसे ताजा मामला है। पीड़ित ने कहा कि वह अपने दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। उन्हें हर रोज मानसिक यातना से गुजरना पड़ रहा है।