फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   obama visit india on republic day

अमेरिका से भारत के लिए चल दिए बराक ओबामा

Sat, 24 Jan 2015 06:35 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
obama visit india on republic day

गणतंत्र दिवस पर भारत के मुख्य अतिथि बराक ओबामा का काफिला अमेरिका से भारत के लिए चल दिया है। अपने खास विमान एयरफोर्स वन से ओबामा ने वाशिंगटन के एड्रंयू एयर बेस से भारत के लिए उड़ान भरी। ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं।

विज्ञापन


उनके सुबह दस बजे के करीब दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। वहीं भारत में ओबामा के स्वागत की तैयारियां और तेज हो गई हैं। दिल्ली में जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। माना जा रहा है कि मौसम खराब रहा तो ओबामा का जहाज दिल्ली के बजाय जयपुर हवाई अड्डे पर भी उतर सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए जयपुर एयरपोर्ट पर भी पूरी तैयारियां की जा रही हैं। अमेरिकी एयर फोर्स का एक विमान जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। ओबामा के सुरक्षा दस्ते में लगी विशेष टीम ने वहां तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा ने रद किया था आगरा दौरा

obama visit india on republic day

वहीं ओबामा ने अपने दौरे के तीसरे दिन आगरा न जा पाने के लिए खेद जताया है। माना जा रहा है कि सऊदी अरब के शाह की मौत के बाद वहां जाने के कारण उन्होंने आगरा जाने का कार्यक्रम रद कर दिया है।

इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अगले दिन उनके आगरा में पत्‍नी मिशेल के साथ ताजमहल देखने जाने का कार्यक्रम था। इसको लेकर कई दिनों से आगरा में लगातार तैयारियां की जा रही थीं।

अमेरिका की विशेष अधिकारियों की टीम ने ताजमहल सहित आगरा के प्रमुख स्‍थलों का दौरा कर व्यवस्‍थाओं का जायजा भी लिया था। लेकिन ओबामा के दौरा रद करने के कारण सारी तैयारियां धरी रह गई।

तीन बजे जारी करेंगे साझा बयान

obama visit india on republic day

वहीं यह भी सूचना आ रही रही है कि भारत दौरे की शुरूआत कल भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के साझा बयान से होगी। जहां विश्‍व के दोनों बड़े नेता आपसी सहयोग के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी राय रखेंगे।

यह बयान लगभग तीन बजे के करीब राष्ट्रीय टीवी चैनल और रेडियो पर प्रसारित हो सकता है। बता दें कि ओबामा के इस दौरे से भारतीय पक्ष को काफी उम्‍मीद है। माना जा रहा है कि कई साल से अटका पड़ा परमाणु कार्यक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के बाद कुछ गति पकड़ सकता है।

ऐसे में अब सभी को अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत पहुंचने का इंतजार है। जो कल सुबह दस बजे के करीब भारत में कदम रख सकते हैं। उनकी अगवानी के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी खुद एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed