फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   obama told manmohan i will miss you

मनमोहन से बोले ओबामा, याद आएगी

Sun, 18 May 2014 07:12 PM IST
Updated Sun, 18 May 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
obama told manmohan i will miss you

भले ही भारत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कद्र लोग न करें। पर अमेरिका के राष्ट्रपति उन्हें बहुत मानते हैं। राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फोन कर बात की।

विज्ञापन


इस दौरान ओबामा ने प्रधानमंत्री से कहा कि दुनिया के जिन कुछ नेताओं से वह प्रभावित और प्रेरित हुए उनमें से वह एक हैं। साथ ही कहा कि उन्हें उनके साथ किए गए काम की याद आएगी।
विज्ञापन


फोन वार्ता में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले 10 साल में आपसी रिश्तों में आई प्रगाढ़ता का उल्लेख किया और विश्वास जाहिर किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली अगली सरकार आपसी संबंधों को बढ़ाने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन सिंह के साथ काम करके हुई खुशी

obama told manmohan i will miss you

ओबामा ने सिंह से कहा कि आपके साथ काम करने में काफी खुशी महसूस हुई। सार्वजनिक जीवन में ऐसे बहुत कम लोग हैं, जिन्होंने मुझे प्रभावित और प्रेरित किया है। उन लोगों में से आप एक हैं।

पीएम ने इन सहृदय शब्दों के लिए ओबामा का धन्यवाद किया और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी ओर से मिले सहयोग और दोस्ती के लिए भी आभार जताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से सामना करने के लिए और अधिक सहयोगात्मक फ्रेमवर्क तैयार करने में आपके नेतृत्व ने अहम भूमिका निभाई।

मनमोहन सिंह का कार्यकाल दोनों देशों के लिए था अच्छा

obama told manmohan i will miss you

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम से कहा कि आपका कार्यकाल भारत और दोनों देशों के संबंधों के लिए अच्छा रहा है। मुझे आपके साथ किए गए कामों की याद आएगी। इसके जवाब में मनमोहन सिंह ने कहा कि पिछले 10 साल के दौरान भारत अमेरिकी संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव आए।

गत 5 सालों में आपसी रिश्तों में अहम प्रगति हुई है। यह सब आपकी प्रतिबद्धता, विजन और नेतृत्व के बिना संभव नहीं था। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मिशेल ओबामा और उनकी दोनों बेटियों के प्रति भी अपनी शुभकामना व्यक्त की और उम्मीद जताई कि अमेरिका का प्रथम परिवार एक बार फिर भारत दौरे पर आएगा। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आप कुछ वक्त आराम करें और हम दोनों के एक बार फिर मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed