फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Obama on religious clashes in India

अब ओबामा बोले, तो गांधी सदमे में डूब जाते

Fri, 06 Feb 2015 04:25 PM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
Obama on religious clashes in India

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर भारत में धार्मिक असहिष्णुता का जिक्र किया है। ओबामा ने कहा है कि पिछले कुछ साल में देश के हर धर्म के लोगों को जिस तरह की धार्मिक असहिष्णुता का सामना करना पड़ा है उसे देख कर महात्मा गांधी को भारी सदमा लगता।

विज्ञापन


ओबामा का यह बयान व्हाइट हाउस की ओर से भारत में उनके दिए गए विदाई भाषण पर सफाई देने के एक दिन बाद ही आया है। ओबामा ने इस भाषण में भारत की मजबूती के लिए धार्मिक सहिष्णुता बनाए रखने पर जोर दिया था। व्हाइट हाउस ने कहा था कि ओबामा की मोदी सरकार की नीतियों पर नहीं थी।
विज्ञापन


हाई प्रोफाइल नेशनल प्रेयर-ब्रेकफास्ट में ओबामा ने भारत में धार्मिक असहिष्णुता का जिक्र करते हुए कहा, ‘हाल ही मैं मिशेल के साथ भारत यात्रा से लौटा हूं। भरपूर सौंदर्य लिए इस अद्भुत देश में जबरदस्त विविधता है लेकिन पिछले कुछ सालों के दौरान यहां हर धर्म के मानने वालों को दूसरे धर्मों की असहिष्णुता का शिकार बनना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म के नाम पर हिंसा पर जताई चिंता

Obama on religious clashes in India

उन्हें सिर्फ अपनी धार्मिक विरासत और विश्वास की वजह से यह सब सहना पड़ा है। इस देश में धार्मिक असहिष्णुता जिस स्तर पर पहुंच चुकी है, उसे देख कर इसके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गहरे सदमे में डूब जाते।’

उन्होंने हिंसा के जिम्मेदार किसी खास धर्म के नाम तो नहीं लिया लेकिन धर्म के नाम पर होने वाली हिंसा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा नई बात नहीं है।

ओबामा ने नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट में मौजूद 3000 अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बीच बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता का जिक्र करते हुए कहा कि मानवता अपने अब तक के इतिहास में इस तरह की समस्या का सामना करती रही है। यह नहीं कहा जा सकता है कि इस तरह की हिंसा हमारे यहां नहीं कहीं और होती है।

नफरत के खिलाफ

Obama on religious clashes in India

ईसा मसीह के नाम पर भी लोगों के खिलाफ भयंकर हिंसा हुई है। हमारे देश में भी ईसा मसीह के नाम गुलामी और नस्लीय भेदभाव का एक दौर रहा है। ओबामा ने कहा कि हम सब में पाप की प्रवृति होती है जोे हमें पथभ्रष्ट कर सकती है। आज नफरत फैलाने वाले धार्मिक समुदाय ट्विटर अकाउंट से लैस हैं।

साइबर स्पेस के छिपे हुए कोनों से धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा। ऐसे में धार्मिक उन्माद का मुकाबला पहले से मुश्किल हो गया है। लेकिन ईश्वर हम इस मुकाबले के लिए बाध्य करते हैं। और मेरा मानना है कि इस मिशन में हमारे कुछ सिद्धांत पथ प्रदर्शक हो सकते हैं। ये वो सिद्धांत हैं, जिन पर हम विश्वास करते हैं।

आज नफरत फैलाने वाले धार्मिक समुदाय ट्विटर अकाउंट से लैस हैं और साइबर स्पेस के छिपे हुए कोनों से धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा। ऐसे  में धार्मिक उन्माद का मुकाबला पहले से मुश्किल हो गया है। लेकिन ईश्वर हमें इस असहिष्णुता का मुकाबला करने के लिए बाध्य करते हैं। इस मिशन में हमारे कुछ सिद्धांत पथ प्रदर्शक हो सकते हैं। ये वो सिद्धांत हैं, जिन पर हम विश्वास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed