फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Obama said the secret of love from India

ओबामा ने बताया भारत से मोहब्बत का राज

Sun, 01 Feb 2015 07:45 PM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Obama said the secret of love from India

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि भारत से अमरीका की नज़दीकी का एक ख़ास कारण उसका लोकतंत्रत होना है, जो चीन नहीं है। ये बात उन्होंने अमरीकी टीवी चैनल सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कही।

विज्ञापन


हाल ही में ओबामा ने भारत का तीन दिवसीय दौरा किया और वो दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के मौके पर मुख्य अतिथि थे। ओबामा ने कहा, "जो बात हमें विशेष तौर पर भारत के क़रीब लाती है, वो है लोकतंत्र, जो उन मूल्यों और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है, जो अमरीका से मिलती जुलती हैं, जबकि चीन को लेकर ऐसा नहीं है।"
विज्ञापन

चीन से संबंध भी बने रहेंगे रचनात्मक

Obama said the secret of love from India

ओबामा ने साफ़ किया कि अमरीका का प्रयास होगा कि चीन से उसके रिश्ते रचनात्मक बने रहें, लेकिन चीन का उभार क्षेत्र के अन्य देशों की क़ीमत पर नहीं होना चाहिए। कई विश्लेषकों की राय में चीन भारत और अमरीका की गहराती दोस्ती से खुश नहीं है और वो इसे ख़ुद को घेरने की कोशिश मानता है।

ओबामा के भारत दौरे के ठीक बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन की यात्रा पर है और मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन जाने वाले हैं। बीजिंग में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार सैबल दास गुप्ता की राय है कि मोदी चीन को ये विश्वास दिलाने का प्रयास करेंगे कि भारत उसके साथ रिश्तों को मज़बूत करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed