फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   obama's big mistake on twitter

टि्वटर पर ओबामा भी कर रहे थे 'बड़ी गलती'

Sat, 24 Jan 2015 12:34 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
obama's big mistake on twitter

ऐसा नहीं है कि सामान्य लोग ही गलती से ट्विटर पर ऐसे लोगों को फॉलो करते हैं जो कि असली नहीं होते हैं। इस गलतफहमी के शिकार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी हैं।

विज्ञापन


अब तक ओबामा जिस ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को भाई कहकर फॉलो कर रहे थे वह कंप्यूटर गेम का शौकीन कोई अन्य डेविड कैमरन निकला।

ओबामा ट्विटर पर 6,45000 लोगों को फॉलो करते हैं जबकि ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन ओबामा सहित 382 लोगों को फॉलो करते हैं।

कैमरन को माना जाता है ओबामा का करीबी

obama's big mistake on twitter

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओबामा का अकाउंट ‘आरगनाइजिंग फॉर ऐक्शन’ चलाता है और यह ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक निजी अकाउंट ‘ऐट द रेट डेविड अंडरस्कोर कैमरन’ की जगह ‘ऐट द रेट डेविडकैमरन’ के ट्वीट पर नजर रख रहा है।

यह दूसरे डेविड कैमरन ओरेगन में रहते हैं और स्टार ट्रेक पर ट्वीट करते हैं। अभी इसी माह ओबामा ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा था कि वह दुनिया में उनके सबसे करीबी और विश्वासपात्र लोगों में से एक हैं। लेकिन लगता है कि ओबामा का यह लगाव केवल सोशल मीडिया तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed