फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Obama remain in open air more than two hours

मोदी की खातिर ओबामा ने तोड़ा ये नियम

Tue, 27 Jan 2015 06:22 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Obama remain in open air more than two hours

सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश को खारिज करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान खुले आसमान के नीचे दो घंटे से ज्यादा समय बिताया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरों के चलते ओबामा को सलाह दी थी कि वो 45 मिनट से ज्यादा खुले आसमान के नीचे न रहें, लेकिन ओबामा करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक अपने दोस्त मोदी की मेजबानी का लुत्फ उठाते रहे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि भारत के 66वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा बतौर मुख्य़ अतिथि शरीक हुए थे। यह पहला मौका था जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा की इस यात्रा से पहले उनकी सुरक्षा को लेकर भी काफी सारे कयास सामने आए थे। ओबामा की यात्रा के दौरान ही भारत में एक आतंकी हमले की आशंका भी जताई गई थी।

ओबामा ने तोड़ा प्रोटोकॉल

Obama remain in open air more than two hours

ओबामा ने भारत में मेजबानी की आम परंपरा से इतर जाकर अपनी 'द बीस्ट' कार में सफर करना ही मुनासिब समझा। आमतौर पर जब किसी देश का राष्ट्राध्यक्ष भारत आता है तो उसे भारत के राष्ट्रपति की गाड़ी में बिठाकर ले जाया जाता है, मगर ओबामा ने ऐसा न कर एक बड़ा प्रोटोकॉल तोड़ा।

वहीं दूसरी ओर गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ओबामा ने दो घंटे से ज्यादा का समय खुले आसमान के नीचे बिताकर एक और नियम तोड़ा। आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति सुरक्षा कानून के हिसाब से वो 45 मिनट से ज्यादा खुले आसमान के नीचे नहीं रह सकते हैं।

अगर अमेरिकी मीडिया की माने तो ओबामा ने पहले कभी भी इस तरह के ओपन एअर समारोह में 40 मिनट से ज्यादा का समय नहीं बिताया। वहीं दूसरी तरफ ओबामा खुद अपनी कार में सवार होकर परेड के वैन्यू में पहुंचे।

ओबामा का यह कदम भी परंपरा के खिलाफ था, क्योंकि भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अकेले ही अपनी कार में सवार होकर परेड वैन्यू पर पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed