फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Obama purchases Rushdie's book

इधर ओबामा ने खरीदी किताब, उधर रुश्दी ने सरकार पर उठाए सवाल

Mon, 30 Nov 2015 03:46 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 03:46 AM IST
विज्ञापन
Obama purchases Rushdie's book

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने बेटियों साशा और मालिया के साथ किताबों की जमकर खरीदारी की। ओबामा परिवार ने भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी की किताब ‘टू ईयर्स एइट मंथ्स एंड ट्वेंटी एइट नाइट्स’ समेत कुल नौ किताबें खरीदीं।

विज्ञापन


उधर, सलमान रुश्दी ने सवाल उठाया है कि उनकी किताब ‘सैटनिक वर्सेज’ पर प्रतिबंध लगाकर जो गलती की गई है, उसे सुधारने में कितने साल लगेंगे। प्रसिद्ध लेखक ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बयान के बाद अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

चिदंबरम ने दिया था बयान

Obama purchases Rushdie's book

चिदंबरम ने शनिवार को कहा था कि राजीव गांधी सरकार द्वारा रुश्दी की किताब पर प्रतिबंध लगाना एक गलती थी। रुश्दी की किताब अक्टूबर 1988 में प्रतिबंधित की गई थी। उस समय चिदंबरम केंद्रीय गृह राज्यमंत्री थे। इस बयान के कुछ ही घंटों बाद रुश्दी ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि इस गलती को स्वीकार करने में 27 साल लग गए। इसे सुधारने में कितने साल लगेंगे।

रुश्दी को अपने इस उपन्यास के कारण काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह खोमैनी ने उनकी हत्या करने की अपील कर दी थी, जिसके कारण रुश्दी को छुपना पड़ा। इसी किताब को लेकर कुछ मुस्लिम समूहों के विरोध के कारण वह 2012 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग नहीं ले पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed